फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये वर्ल्ड रिकॉर्ड देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, शख्स ने एक ही झटके में कर दिखाया कुछ ऐसा

Mon, 20 Aug 2018 04:19 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
p
एक शख्स ने ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। जी हां, इस कारनामें का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई है। इसे देखने वाले बड़ा ताज्जुब मान रहे हैं। दरअसल, उन्होंने आज से पहले ऐसा कभी नहीं देखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
p
दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहे इस शख्स ने एकबार में 17 शराब के जाम इस तरीके से तैयार कर दिखाए हैं जो किसी के लिए भी असाधारण साबित होगा। यहां तक कि पेशेवर बार टेंडर तक ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसी लिए लोग इसकी कलाकारी के कायल हो रहे हैं।

इसकी फैन फॉलोविंग महज दो हफ्ते के अंदर तैयार हो गई है। फेसबुक पर सामने आए इस शख्स के वीडियो को अभी तक तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने देखा है जिसमें से तकरीबन पचास हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
p
'Blunt Kommunity' नामक फेसबुक पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ शख्स का नाम 'Philip Traber' लिखा गया है। सोशल मीडिया पर इस शख्स की तारीफ में अभी तक तकरीबन तेरह हजार से भी ज्यादा लोगों ने तारीफ में कमेंट किए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस शख्स ने तीन मिनट के एक वीडियो में टेबल पर पहले 17 खाली गिलास रखे और फिर उनके ऊपर 17 शॉट गिलास रख दिए। इसके बाद वीडियो में नजर आने वाला यह शख्स अपने हाथ में 17 गिलास पकड़ता है। ये गिलास एक के अंदर एक रखे जाते हैं। और फिर होता है कमाल...

 

4 of 5
p
शख्स हाथ में पकड़े गए एक-एक गिलास में एक बोतल से शराब डालता है, वो भी बराबर मात्रा में... वीडियो के इस सीन को देखते हुए आपको खुद यह प्रतीत होगा कि अगर आप ऐसा करेंगे तो चूक होने के कितने ज्यादा चांस होंगे। लेकिन इस शख्स को देखकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
p
वह बिना कोई गलती किए टेबल पर रखे गए शराब के खाली पैमानों को हाथ में एकसाथ पकड़े गए 17 गिलास में पड़ी शराब इस तरह भरता है कि देखकर विश्वास ही नहीं होता। वाकयी ये नजारा अद्भुत है। 

आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें