फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक बीवी रखने पर होता है नुकसान, दो पत्नियां होने पर सरकार खुद देती है बड़ा इनाम

Sun, 04 Mar 2018 09:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां एक से अधिक शादियों को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। ताज्जुब की बात तो यह है कि इसके लिए खुद वहां की सरकार अजीबोगरीब ऑफर दे रही है। हालांकि कई देश ऐसे भी है जो इसके खिलाफ हैं। लेकिन इस से साफ है कि इस मामले में समाज में ही दो चलन नजर आते हैं। जी हां, UAE सरकार ने लोगों को 2 बीवियां रखने की सलाह दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
एक रिपोर्ट की मानें तो यहां की सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक बिल पारित किया है। सरकार का कहना है कि वह दो बीवियां रखने पर अब लोगों को अलग से मकान भत्ता भी देगी। यूएई में अविवाहित लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार लोगों को दूसरी शादी करने को प्रोत्साहित कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
demo
सरकार ने फैसला किया है कि 2 बीवी रखने वाले सभी लोगों को शेख जायद हाउसिंग कार्यक्रम के तहत मकान भत्ता दिया जाएगा। असल में यह दूसरी बीवी के लिए मकान भत्ता होगा।

 

4 of 5
demo
यानी यह एक पत्नी वाले परिवार को पहले से मिल रहे मकान भत्ते के अतिरिक्त होगा। बशर्ते दूसरी बीवी के लिए भी रहन-सहन की वैसी ही व्यवस्था होनी चाहिए, जैसा कि पहली बीवी के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
अविवाहित महिलाओं की संख्या कम करने के लिए UAE सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर पूरी दुनिया हैरान है तो वहीं सरकार का सोचना है ऐसा करने से उनकी बड़ी समस्या का हल होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें