फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने समझा भिखारी और शोरूम से फेंक दिया बाहर, फिर जो सामान खरीदा फटी रह गई आंखें

Thu, 30 Aug 2018 04:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंसान को उसके पहनावे से पहचानना मुश्किल होता है। कभी-कभी आदमी का पहनावा कुछ और होता है और शख्सियत कुछ और। बहुत सारे अमीर लोग सादे पहनावे और सादे जीवन जीने में यकीन रखते हैं जबकि कुछ गरीब लोग अपनी असली पहचान छुपाने के लिए भेष बदल लेते हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का पहनावा देख कर हमे उसके बारे में अपनी राय देने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। कुछ ऐसा ही हादसा पिछले दिनों हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल एक बजुर्ग व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि थाईलैंड का रहने वाला यह व्यक्ति दिखने में बेहद साधारण है और इसके पहनावे से लोग इसको भिखारी समझ लेते हैं। हाल ही में यह बजुर्ग एक बाइक शोरूम में पहुंचा था जहां लोगों ने इसके भद्दे पहनावे को देख कर इसका काफी मजाक बनाया। आपको बता दें कि एक दिन यह शख्स थाईलैंड के थॉमस अलेक्स के पास स्थित गाड़ी के शोरूम में फटेहाल में पहुंचा था। 
विज्ञापन

3 of 5
शोरूम में अंदर दाखिल होते ही उसने पूरा शोरूम घुमकर देखा और फिर वहां के मैनेजर से हार्ले डेविडसन बाइक दिखाने को कहा। उस व्यक्ति की इस बात वहां मौजूद सभी कर्मचारी जोर जोर से हंसने लगे और उसे इग्नोर करते रहे। शोरूम के सभी स्टाफ का व्यवहार देख कर उस व्यक्ति को काफी बुरा लगा और उसने शोरूम के मालिक को बुलाने के लिए कहा। पहले तो सबने उसे मालिक से मिलने से मना कर दिया था लेकिन वह जिद पर अड़ा गया था। मालिक से मिलकर उसने कहा कि उसे शोरूम वाले हार्ले डेविडसन नहीं दिखा रहे थे। इस पर मालिक ने उस व्यक्ति को खुद बाइक दिखाई। 

4 of 5
मालिक के बाइक दिखाने से पूरा स्टाफ हैरान रह गया था। मालिक ने जो बाइक बुजुर्ग को दिखाई वह लगभग 12 लाख रुपए की थी। हद तो तब हो गई जब उस व्यक्ति को वह बाइक पसंद आ गई और उसने तुरंत 12 लाख रुपए कैश निकालकर मालिक के हाथों में सौंप दिए। भिखारी जैसे दिखने वाले उस इंसान को देखकर वहां मौजूद किसी शक्स ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस व्यक्ति के पास लाखों रुपए भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक लड़के ने अपने फोन में कैद कर लिया और उस व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। देखते ही देखते वह व्यक्ति इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद एक महिला ने उस व्यक्ति को अपना भाई लांडेजा बताया है। बहन के अनुसार उसका भाई शुरू से ही काफी मेहनती था और हमेशा से वह उस बाइक को खरीदना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें