फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC के ये 6 अजब-गजब नियम, हमें क्यों नहीं पता चले 'प्रभु', भला हो जाता यात्रियों का

Wed, 18 Jul 2018 12:09 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
रेलवे टिकट बुकिंग और उसके कैंसिलेशन जैसे नियम तो सबको पता होते हैं। हालांकि रेलवे के कुछ ऐसे भी नियम हैं जिनके बारे में सबको पता नहीं है और आसानी से इनकी जानकारी भी नहीं मिलती लेकिन अगर ये नियम आपको पता तल जाएं तो आपके लिए फायदा ही फायदा है। भारतीय रेलवे ने अब काफी तरक्की कर ली है। आईआरसीटीसी में ट्रेन की बुकिंग करवाना और ट्रेन में जगह पाना उतना ही मुश्किल है जितना ट्रेन का समय पर आना। लेकिन IRCTC की कुछ बातें ऐसी हैं जो यात्रियों को बहुत फायदा पहुंचाती हैं। आइए बताते हैं इन नियमों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
अपनी टिकट पर किसी और को भेज दें
आईआरसीटीसी ने ऐसा नियम बनाया है जिसमें अगर स्टेशन मास्टर को ट्रेन निकलने के 24 घंटे पहले बता दिया जाए तो स्टेशन मास्टर आपकी टिकट किसी ब्लड रिलेशन वाले के नाम ट्रांसफर कर सकता है। मतलब आपकी टिकट पर आपका कोई भी ब्लड रिलेशन वाला रिश्तेदार ट्रेवल कर सकता है। इसके अलावा अगर किसी स्टूडेंट के टिकट पर किसी और स्टूडेंट को कोई कॉलेज भेजना चाहता है तो उसे स्टेशन मास्टर को 48 घंटे पहले जानकरी देनी होगी।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
टिकट खो गई तो डरे नहीं
अगर आपका कनफर्म विंडो टिकट खो गया है तो आपके लिए ये परेशानी की बात नहीं है। बस थोड़े पैसे लगेंगे और काम हो जाएगा। आप रिजर्वेशन विंडो पर जाकर नया रिजर्वेशन फॉर्म भरिए और अपना आईडी दिखाइए और नया टिकट ले लीजिए। अगर आपकी यात्रा 500 किलोमीटर से कम है तो 25% और अगर उससे ज्यादा है तो 10% चार्ज देना होगा।

4 of 6
Indian Railway
फ्री मेडिकल सर्विस
अगर यात्रा के दौरान लू वगैराह कुछ लग गई या ठंड के मौसम में ज्यादा सर्दी के कारण बुखार आ गया तो आपके लिए ट्रेन में सफर के दौरान इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। बस अगर बीमर हो रहे हैं तो टीसी को बोल दीजिए और अगले स्टेशन पर डॉक्टर आपकी सीट पर आकर जांच कर जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
railway
ट्रेन में भी वजन निर्धारित
क्या आपको पता है कि ट्रेन में भी प्लेन की तरह वजन निर्धारित होता है। मतलब जितना वजह निर्धारित है उससे ज्यादा सामान अगर आपके पास मिला है तो आपको दंड देना होगा। ये छूट इस प्रकार हैं- एसी फर्स्ट क्लास- 70 किग्रा, एसी टू टियर- 50 किग्रा, एसी थ्री टियर/एसी चेयर कार- 40 किग्रा, स्लीपर क्लास- 40 किग्रा, सेकेंड क्लास- 35 किग्रा। बच्चे की टिकट पर आपके कोच क्लास के हिसाब से आधा वजन ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
railway
आपको बता दें कि IRCTC भारतीय रेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' सेवा शुरू करने जा रही है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट खरीदने और उसके भुगतान बाद में करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें