किसी का असली चेहरा सामने लाना हो तो हिडेन कैमरे से बढ़िया तरीका कुछ नहीं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला जज ने यही काम किया। उन्होंने अपने फोन को ही गुप्त कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने दफ्तर के एक कमरे में फाइल के बीच में फोन इस तरह रख दिया कि कमरे की तमाम गतिविधी उसमें रिकॉर्ड हो जाए और सामने वाले को भनक तक ना लगे। कुछ वक्त बाद जब उस फोन रूपी 'स्पाई-कैम' की रिकॉर्डिंग सामने आई तो उसे देख लोग सन्न रह गए...
विज्ञापन
2 of 5
Peon
- फोटो : Krishna Mohan Sharma/YouTube
दरअसल, महिला जज को अपने ही चपरासी पर शक था। बीते कई दिनों से वह उसके बर्ताव में बदलाव महससू कर रही थीं। एक दिन उन्होंने चपरासी से पानी लाने को कहा। जब कर्मी ने उन्हें पानी का गिलास थमाया, तो उन्हें कुछ अजीब सा लगा।
विज्ञापन
3 of 5
Peon
- फोटो : Krishna Mohan Sharma/YouTube
महिला जज ने उस कर्मी को भेज दिया और कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। वीडियो में उन्हें ऐसा कुछ दिखा कि उनका खून खौल गया। यही नहीं उन्होंने जब वह क्लिप अपने वरिष्ठ को दिखाई तो उन्होंने फौरन चपरासी को सस्पेंड कर दिया। आखिर वीडियो में ऐसा क्या था?
4 of 5
Peon
- फोटो : Krishna Mohan Sharma/YouTube
दरअसल, जब महिला जज ने चपरासी को पानी लाने कहा तो वह दूसरे कमरे में गया। वहां बोतल में रखे पानी को उसने गिलास में भर दिया। मगर जज को पानी का गिलास देने से पहले उसने उसमें अपना थूक मिलाया। जज के पानी में थूकने के आरोप में चपरासी को फौरन सस्पेंड कर दिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए गए।
मगर चपरासी ने ऐसा क्यों किया?इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है।
(अगली स्लाइड में देखें उस घटना का वीडियो जो वायरल हुआ)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है जज को पानी देने से पहले उसने गिलास में थूका। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वह पिछले कई दिनों से यह ओछी हरकत कर रहा था जिसकी वजह से जज को संदेह हुआ