क्वींसलैंड एयरपोर्ट पर एक बैग कोतुहल का विषय बन गया। दरअसल, बैग पर कुछ ऐसा लिखा था कि पढ़कर वहां अफरा-तफरी मच गई।सबसे पहले एक महिला की इस बैग पर नजर पड़ी थी। इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
bag
दरअसल, यहां जब एक महिला ने एक बैग देखा जिसपर 'bomb to brisbane' लिखा था। यह देखकर महिला बुरी तरह घबरा गई। महिला की नजर इस बैग पर तब पड़ी जब वह एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में अपने लगेज आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही उसका सामान वहां पहुंचा वह अपने सामान के पास पड़े इस बैग को देखकर अचानक डर गई।
उसकी नजर बैग पर लिखे Bomb to Brisbane पर पड़ी। आम तौर पर इस तरह के बैगेज पर मुसाफिर का नाम लिखा होता है। उस पर इस संदेश के साथ मुंबई लिखा हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस बैग की सूचना मिली।
विज्ञापन
3 of 5
v laxmi on airport
वो मौके पर पहुंचीं। इससे लोग और घबरा गए। मुसाफिरों को वहां से हटाने के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। इस महिला ने बताया कि, वो भी इस बात से हैरान है कि कैसे एयरपोर्ट के इस एरिया में ये बैग पहुंचा।
इसके बाद हिम्मत करके जब पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में लेकर जांचा तो उसमें कोई भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली। बता दें 65 वर्षीय वेंकट लक्ष्मी बुधवार को 7 बजे सिंगापुर हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी, यहां ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने उन्हें इस बैग के बारे में पूछताछ के लिए रोक लिया।
4 of 5
police
वेंकट लक्ष्मी की बेटी ने पुलिस से इस बारे में जानने की कोशिश की तो उन्हें बाहर रुकने को कह दिया गया लेकिन उनकी मां को पुलिस जबरन पकड़कर इंटेरोगेशन के लिए लेकर चली गई। जब महिला को बैग खोलने को कहा गया तो उसने अपना बैग खोल कर दिखा दिया।
लेकिन जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो इस बारे में महिला से पूछा गया कि उसने बैग पर Bomb to Brisbane किस लिए लिखा। महिला ने जब बताया कि बॉम्बे को यहां शॉर्ट फॉर्म में बॉमबे लिखा गया तब जाकर पुलिस अधिकारियों को मामला समझ में आया।
महिला ने कहा के उसे नहीं पता था कि उसके ऐसा करने से पेनिक क्रिएट हो जाएगा। आपकी जानाकारी के लिए बता दें मुंबई एयरपोर्ट के लिए BOM कोड का इस्तेमाल किया जाता है। 1995 से पहले इसे बॉम्बे के नाम से जाना जाता था।
ज्ञात हो कॉमनवेल्थ गेम के चलते अभी हाई सिक्यॉरिटी अलर्ट जारी है। इस बाबत महिला से कड़ी पूछताछ की गई।