फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन पर पत्नी के साथ सोने से इतना लदकर आया पाकिस्तानी दूल्हा, जिसने भी देखा खुद को भूला

Mon, 16 Apr 2018 08:03 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान में एक दूल्हे को अपनी शादी का ऐसा खुमार छाया की उसने सोने से लदकर अपनी दुल्हनिया संग रिसेप्शन में एंट्री की। उस दूल्हे का सोने के प्रति प्यार एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गया था। दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में एक दूल्हे ने अपनी शादी के रिसेप्शन में गोल्डन कलर का एक शानदार सूट पहना था। इस सूट की कीमत करीब 63,000 रुपए बतायी जा रही है। सूट में सोने के क्रिस्टल चमकते दिखाई दे रहे थे लेकिन हैरान करने वाली बात तो कुछ और ही थी। सूट पर सोने जड़े होने के साथ साथ दूल्हे ने अपने शरीर पर और अधिक सोना चढ़ा रखा था। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि दूल्हे ने करीब 17 लाख रुपए कीमत के सोने के जूते पहने थे। सिर्फ इतना ही नहीं उसने 5 लाख रुपये की सोने की टाई भी पहनी थी। खबर है कि दूल्हे के जूतों में 32 तोले सोने का इस्तेमाल किया गया था। वहीं टाई में 10 तोले सोने का इस्तेमाल हुआ है। इस तरह से दूल्हे ने करीब 25 लाख रुपए कीमत के कपड़े पहने हुए थे। सोने का यह दूल्हा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
दूल्हे का नाम हाफिज सलमान शाहिद है जो कि एक बिजनेसमैन है। आपको बता दें कि सोने के कपड़े पहनने के कारण दूल्हे की सिक्योरिटी का भी कड़ा इंतजाम किया गया था और दूल्हे की सुरक्षा के लिए कई सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। जब दूल्हे से बात की गई तो उसने बताया कि वह हमेशा से ही अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहता था। यही वजह है कि उसने सोने के कपड़े पहनने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
हाफिज सलमान शाहिद अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है और 7 बहनों का अकेला भाई है। उस दूल्हे का कहना है कि इस तरह के सूट में उसे कोई परेशानी नहीं हो रही थी। वह काफी सहज था। उसे ऐसा करने में काफी खुशी महसूस हुई थी। वह अपनी शादी को अपने लिए और दूसरों के लिए यादगार बनाना चाहता था। इसलिए उसने सोने का सहारा लिया और सोने का सूट, सोने की टाई और सोने के जूते पहन लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें