Pakistan International Airlines
जब यह घटना घटी, उस वक्त प्लेन पेरिस एयरपोर्ट पर था। स्टाफ ने यात्रियों को बताया कि उन्हें प्लेन का दरवाजा खोलने की अनुमति नहीं मिली। लिहाजा, वे ऐसा नहीं कर सकते। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फौरन एयरलाइन कंपनी हरकत में आई।पेरिस से इस्लामाबाद जा रहे पीके-750 फ्लाइट की घटना के बारे में सूचना मिलते ही कंपनी के सीईओ मुशर्रफ रसूल स्यान ने जांच का आश्वासन दिया। साथ ही जानकारी दी कि तकनीकि वजहों से उड़ान में आधे घंटे की देरी हुई।