नापाक हरकतों की वजह से जाने जाने वाला पाकिस्तान अपने अजीब फरमान की वजह से इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। इस बार पाकिस्तान ने ऐसी हरकत कर डाली है जिसकी वजह से उसकी जग हसाई हो रही हैं साथ ही उसे विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।पाकिस्तान की बहरिया विश्वविद्याल ने एक ऐसा अजीब फरमान जारी किया है जिसमें लड़का और लड़की के बीच कैंपस में कम से कम 6 इंच की दूरी होनी जरूरी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bahria University
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने विद्यार्थियों के लिए इस तरह का अजीब फरमान सुनाया हो। इससे पहले मोबाइल पर पाबंदी लगाने से लेकर लड़कियों के ड्रेस कोड पर भी नोटिस जारी किया जा चुका हैं। विश्वविद्यालय का हाल ही में जारी यह नया फरमान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसका जमकर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
students
यह अधिसूचना बहरिया विश्वविद्यालय ने बीते हफ्ते कराची, लाहौर और इस्लामाबाद स्थित तीनों कैंपसों के छात्रों के संबंध में जारी की है। इस अधिसूचना में कहा गया है - विभागों के सभी लोगों को यह ध्यान रखना है कि सभी लड़के और लड़कियां एक दूसरे से करीब 6 इंच की दूरी पर खड़े हों या फिर बैंठे।
4 of 5
students
इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि लड़का और लड़की को छूने पर मनाही है। कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच फेडरेशन ऑफ ऑल पाकिस्तान यूनिवर्सिटीज एकेडमिक स्टॉफ एसोसिएशन (एफएपीयूएएसए) ने बहरिया विश्वविद्यालय से इस नोटिस को वापस लेने को कहा है।
एफएपीयूएएसए के अध्यक्ष कलीमुल्लाह बारेच का कहना है कि 'यह फरमान पूरी तरह से बकवास है। ऐसा करने से विद्यार्थियों के बीच भ्रम पैदा होगा। इस तरह की नोटिस को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय को वापस लेना चाहिए।' वहीं यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता महविश कामरान ने अधिसूचना का बचाव करते कहा कि 'ऐसी अधिसूचना छात्रों के बीच अनुशासन बनाए रखने के लिए जारी की गई थी।'