पूरी दुनिया में एक रेस्त्रां की चर्चा हो रही है। लेकिन यहां मुद्दा खाना नहीं बल्कि इसका लोकेशन है।
विज्ञापन
2 of 5
Outback Steakhouse
- फोटो : Twitter
दुनियाभर के जिस भी शहर में रेस्त्रां आउटबैक स्टीकहाउस है, उनके लोकेशन जोड़ने पर अजीब से निशान उभरकर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Outback Steakhouse
- फोटो : Twitter
इस रेस्त्रां के लोकेशन को जोड़ने पर स्टार का चिह्न उभरकर आता है। वॉशिंगटन, ब्राजील, सैन फ्रांसिस्को आदि जहां भी इसके आउटलेट हैं उनका लोकेशन गूगल मैप पर जोड़ने पर यह निशान बनता है।
4 of 5
Outback Steakhouse
गौरतलब है कि इस निशान को जादू-टोने से जोड़कर देखा जाता है। लिहाजा लोगों के बीच हैरानी लाजमी है।
देखते ही देखते यह रेस्त्रां गलत वजहों से इतना वायरल हो गया कि अंतत: उसे जवाब देना पड़ा। कंपनी ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें गूगल मैप पर स्टार का निशान बनाता उसका लोकेशन दिख रहा है और उसके साथ उसकी प्याज से बनने वाली मशहूर डिश Bloomin’ Onions भी नजर आ रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया, 'प्लॉट ट्विस्ट। अगर ब्लूमिन अनियन परोसना जादू-टोना करना है तो हां हम ऐसा करते हैं'