फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'9/11 हमले का गुनहगार नहीं था ओसामा', मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 04 Aug 2018 08:07 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Osama bin Laden
अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले को 17 साल बीत चुके हैं। इन हमलों के मास्टरमाइंड ओसामा बिना लादेन को भी अमेरिकी सेना ने ठिकाने लगा दिया। अब पहली बार लादेन की मां दुनिया के सामने आई है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी चुप्पी तोड़ी बल्कि अपने 'मासूम दिल' वाले बेटे के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Alia Ghanem - फोटो : David Levene, Guardian
इस वजह से आतंकी बना लादेन
मां आलिया घानेम ने अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' से बात की और अपनी पहली संतान ओसामा बिन लादेन से जुड़ी कई बातें साझा कीं। घानेम ने बताया कि बचपन में लादेन बहुत अच्छा बच्चा था। मगर कॉलेज में उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया और उसे आतंकी बना दिया।
विज्ञापन

3 of 7
Osama bin Laden - फोटो : AFP
कैसे आतंकी बना लादेन?
मां ने बताया कि जब लादेन की उम्र 20 थी तब उसने जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां उसकी मुलाकात प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के लोगों से हुई। घानेम ने कहा, 'कॉलेज में लादेन अब्दुल्ला अजाम नाम के एक शख्स से मिला। वह मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था। अजाम सउदी से निर्वासित कर दिया गया था। उसी ने मेरे बटे को कटरपंथी बनाया। उसने लादेन को पूरी तरह बदल दिया'

4 of 7
ओसामा बिन लादेन
लादेन का धर्मगुरु था अब्दुल्ला अजाम 
आलिया घानेम ने कहा कि उन्होंने लादेन को ऐसे लोगों से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को भटकाना ऐसे लोगों का पेशा होता है, इस काम के लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। मगर लादेन अब्दुल्ला अजाम से इतना प्रभावित हो चुका था कि वह उसे धर्मगुरु मानने लगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
ओसामा बिन लादेन - फोटो : File Pic
'जिहादी ओसामा' के बारे में जानकर दुख हुआ
घानेम ने बताया कि शुरुआती दिनों में लादेन की ओर से उन्हें जो भी मिलता था, उन्हें अच्छा लगता था। सऊदी अरब की सरकार के साथ भी उसके रिश्ते अच्छे थे। मगर हमने कभी नहीं सोचा था कि वह जिहादी बन जाएगा। मां ने बताया, '80 के दशक के शुरुआती सालों में लादेन अफगानिस्तान गया। वह वहां रूसी कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ने गया था। मगर जब हमें उसके जिहादी होने का पता चला, पूरा परिवार दुखी हुआ। उसने एक पल में ही सबकुछ खत्म कर दिया।' 
विज्ञापन

6 of 7
Osama bin Laden
'लादेन 9/11 हमले का गुनहगार नहीं था'
आलिया घानेम ने कहा कि बाकी बच्चों की तरह लादेन भी अपनी मां से बहुत प्यार करता था। यही वजह है कि उसने हमें कभी नहीं बताया कि वह क्या कर रहा है। लादेन के सौतेले भाई ने कहा, ' अमेरिका में 9/11 के हादसे हुए तो हम 48 घंटे के भीतर यह जान गए थे कि उनके पीछे लादेन का हाथ है। हम सबको उस पर शर्म आ रही थी। मगर मां यह नहीं मानतीं कि लादेन उन हमलों का गुनहगार था। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alia Ghanem - फोटो : David Levene, Guardian
गौरतलब है कि लादेन के जन्म के फौरन बाद ही आलिया घानेम ने तलाक ले लिया था। घानेम ने दूसरी शादी कर ली और उनके दो बेटे हैं। मगर अपनी पहली संतान लादेन को आज भी वह उसी शर्मीले और अच्छे बच्चे के रूप में याद करती हैं, जो उनसे बहुत प्यार करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें