इंसान हो या जानवर सभी को अपना घर छिनने का दर्द तो होता ही है। अब इस जानवर को ही ले लीजिए जब उससे उसका घर छीना जा रहा था तो देखिए यह उसे बचाने के लिए क्या करता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Orangutan tries to fight off bulldozer
तस्वीर में आप देख पा रहे होंगे कि यह जानवर अपना घर बचाने की खातिर एक बुल्डोजर से लड़ने के लिए उसके सामने अड़कर खड़ा हो जाता है। जिस किसी ने इस तस्वीर को देखा उसकी आंखें नम हो गई। जी हां, हम इंसानों की तरह जानवरों के मन में भी अपने घर के साथ बहुत सी फीलिंग जुड़ी होती है। तभी तो ये जानवर अपने घर को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
Orangutan tries to fight off bulldozer
एक भीमकाय बुल्डोजर जो उसके घर को तहस-नहस करने पहुंचा था, वह उसके शैतानी पंजे से एक दम निडर होकर लड़ने को तैयार हो जाता है। तस्वीर में आप देख पा रहे होंगे कि बुल्डोजर ने एक पेड़ को गिरा दिया है, जिसके तने पर चढ़कर यह जानवर मशीन को रोकने की कोशिश करता है। हालांकि की मशीन की ताकत के सामने यह जानवर टिक नहीं सकता। इसके बावजूद वह विशालकाय मशीन को रोकने का प्रयास करता है।
4 of 5
Orangutan tries to fight off bulldozer
यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताना चाहेंगे कि ये तस्वीर इंडोनेसिया की है, जो साल 2013 में खींची गई थी। उस समय इंडोनेसिया में तेजी से जंगलों को उजाड़ा जा रहा था। इस कारण से वहां वानरों की एक प्रजाति 'ओरंगउटान' विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है।
तस्वीर को 5 जून को 'वर्ल्ड एनवायरमेंट डे' के मौके पर जारी किया गया है, जिसके बाद यह वायरल हो रही है। दुनिया के तमाम लोग इस पर अपनी वेदना व्यक्त कर रहे हैं। बता दें ओरंगउटान इंडोनेशिया और मलेशिया के जंगलों में पाया जाना वाला जानवर है लेकिन जंगलों के कटाव के कारण अब यहां इनकी संख्या घट चुकी है।