अगर आप हवाई जहाज में जा रहे हों और आपके अलावा पूरे हवाई जहाज में और कोई यात्री न हो। नहीं यह कोरी कल्पना नहीं है, बिल्कुल सच है। जी हां, एक व्यक्ति के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ है जब वह इकोनोमी क्लास का टिकट लेकर हवाई जहाज में बैठा तो उसके अलावा पूरे हवाई जहाज में कोई यात्री नहीं था। हवाई जहाज के क्रू को भी यह देखकर बड़ा आश्चचर्य हुआ और उस व्यक्ति ने पूरा सफर हवाई जहाज में अकेले ही किया।
विज्ञापन
हवाई जहाज में ठाठ से की अकेले यात्रा, कोई यात्री नहीं चढ़ा प्लेन
2 of 6
- फोटो : dailymail
हवाई जहाज में अकेले सफर करने वाले स्टीवन श्नाइडर जोर्जिया के रहने वाले हैं। स्टीवन को भरोसा ही नहीं हुआ कि वह अटलांटा पूरी फ्लाइट में अकेले जाएंगे। जब वह लूईस आर्मस्ट्रोंग एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा बोर्डिंग गेट पर कोई लाइन लगी हुई नहीं है।
विज्ञापन
हवाई जहाज में ठाठ से की अकेले यात्रा, कोई यात्री नहीं चढ़ा प्लेन
3 of 6
- फोटो : dailymail
श्ननाइडर से हवाई जहाज के क्रू ने कहा आज आप अकेले सफर करना पसंद करेंगे, क्योंकि 1 घंटे 25 मिनट के इस सफर में फ्लाइट में आपके अलावा और कोई यात्री नहीं है। क्रू के साथ उन्होंने फोटो भी ली।
हवाई जहाज में ठाठ से की अकेले यात्रा, कोई यात्री नहीं चढ़ा प्लेन
4 of 6
- फोटो : dailymail
डेल्टा एयरलाइंस के हवाई जहाज को अटलांटा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी और इस बीच श्नानाडर पहुंच गए तो प्लेन में उनको भी बिठा लिया गया। हवाई जहाज के कैबिन क्रू का कहना है पिछले 17 सालों में हमने इस तरह का मामला नहीं देखा है।
विज्ञापन
हवाई जहाज में ठाठ से की अकेले यात्रा, कोई यात्री नहीं चढ़ा प्लेन
5 of 6
- फोटो : dailymail
श्नाइडर ने अमेरिकी टेलीविजन डब्ल्यू एस बी टीवी को बताया,'शुरू में मुझे बहुत बुरा लग रहा था कि मैं अकेले प्लेन में जाऊंगा लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट से बात करने के बाद उन्होंने मुझे बताया प्लेने वापस अटलांटा ही जा रहा है इसलिए आप भी चल सकते हैं। इसके बाद मैं अकेला प्लेन में गया।'
हवाई जहाज में ठाठ से की अकेले यात्रा, कोई यात्री नहीं चढ़ा प्लेन
6 of 6
- फोटो : dailymail
श्नाइडर ने हवाई जहाज में अकेले पहली बार सफर किया हो, ऐसा नहीं है। उनसे पहले जनवरी में मेलऑनलाइन के मुताबिक एलिक्स सिमोन नाम की 28 वर्षीय महिला ने फ्लींपींस एयरलाइंस में मनीला से बोराके की यात्रा की थी। तस्वीर में सिमोन क्रू के साथ हैं उन्होंने फोटो सोशल साइट्स पर भी डाला था।