अमर उजाला डॉटकॉम हाजिर है आज एक ऐसी स्टोरी के साथ जिसे पढ़कर आपको बेहद ताज्जुब होगा। यह मामला पति को वश में करने के लिए 2 करोड़ दाव पर लगाने का है। तो चलिए बताते हैं क्या है मामला...
विज्ञापन
2 of 5
Black magic
मामला गाजियाबाद के मुरादनगर का है। यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर ने 2 करोड़ का अंधा दाव खेला, जिसमें उसके हाथ फरेब के अलावा और कुछ न लगा। जी हां, 55 साल की इस महिला MBBS डॉक्टर ने आखिर में जब खुद को ठगा हुआ महसूस किया तो यूपी पुलिस को शिकायत की। दरअसल, महिला डॉक्टर को एक तांत्रिक ने ठगी का शिकार बनाया है। महिला डॉक्टर पति को वश में करने, गृहक्लेश, बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने की समस्या का समाधान चाह रही थी। तांत्रिक ने महिला को तंत्र-मंत्र से सब ठीक करने का वायदा किया।
विज्ञापन
3 of 5
oculist
इसका फायदा उठाकर तांत्रिक ने महिला से 64 लाख रुपए समेत डेढ़ किलो सोने व चांदी के गहने ठग लिए। रिपोर्ट के मुताबिक तांत्रिक ने महिला को करीब दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में तांत्रिक पर 65 लाख रुपए और डेढ़ किलो सोने व चांदी के गहने ठगने का आरोप लगाया है। फिलहाल, तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुनीता शर्मा नामक डॉक्टर मुरादनगर की अग्रसेन मार्केट इलाके की हैं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर थे, जिनसे उन्होंने तलाक ले लिया है।
4 of 5
oculist
महिला डॉक्टर पिछले 26 साल से कॉलोनी में प्राइवेट क्लिनिक खोलकर प्रैक्टिस कर रही हैं। डॉ. शर्मा के पास एक शख्स अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था। इलाज के दौरान ही उसने बताया कि वह तांत्रिक है और तंत्र-मंत्र से सभी समस्याओं का समाधान करता है। डॉक्टर उसके बहकावे में आ गईं।उन्होंने अपने घर में समस्याओं के बारे में उसे बताया। इस पर तांत्रिक ने उन्हें झांसा देकर पूजा-अर्चना के नाम पर समय-समय पर पैसे लिए।
तांत्रिक ने 7 साल के अंदर 26 बार में उनसे 65 लाख रुपये कैश और करीब डेढ़ किलो गोल्ड-सिल्वर की जूलरी ली। काफी समय बाद भी समस्याओं में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने पैसे और जूलरी वापस मांगी। इस पर तांत्रिक उन्हें और परिवार के बाकी सदस्यों को मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर उन्होंने सोमवार को पुलिस में शिकायत कर दी।