फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठ भी नहीं पाती थी 158 किलो की लड़की, बना डाली बिकिनी बॉडी

Tue, 05 Apr 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : daily mail
जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाने को एक मुसीबत समझते हैं वो इस लड़की से कुछ सीखें। कुछ वक्त पहले तक ये इतनी मोटी हुआ करती थी कि कुर्सी पर बैठना तक दूभर था और अब ऐसी बिकिनी बॉडी बना ली है कि देख कर यकीन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

मोटापा घटाकर बना ली बिकिनी बॉडी

2 of 6
- फोटो : daily mail
इंग्लैंड के हर्टफोर्ड शायर की रहने वाली 24 वर्षीय एंबर रोज का मोटापा देख कर एक आदमी को लगा था कि वे प्रेगनेंट है। एंबर ने उसी वक्त सोच लिया था कि वे वजन घटा कर रहेंगी। उन्होंने फैट युक्त और जंक फूड खाना छोड़ दिया। हालांकि इसके लिए उन्होंने 75 हजार से भी ज्यादा रुपए तक खर्च किए हैं।
विज्ञापन

मोटापा घटाकर बना ली बिकिनी बॉडी

3 of 6
- फोटो : daily mail
एक वक्त वो भी था जब एंबर बिना रुके ढेर सारा खाती थीं। पहले उनका वजन 158 किलो तक था लेकिन 82 किलो घटाने के बाद अब वे 76 किलो की हो गई हैं। है न, चौंकाने वाली बात!

मोटापा घटाकर बना ली बिकिनी बॉडी

4 of 6
- फोटो : daily mail
मोटापे की हालत ऐसी थी कि एंबर को हर बार प्लेन की टिकट खरीदते वक्त अपने लिए दो टिकट लेने पड़ते थे क्योंकि वे एक सीट में सैट ही नहीं हो पाती थीं। उनकी तोंद के लिए अलग से सीट बेल्ट की भी जरूरत पड़ती थी।
 
विज्ञापन

मोटापा घटाकर बना ली बिकिनी बॉडी

5 of 6
- फोटो : daily mail
एंबर इतनी शर्मिंदा होती थीं कि वे कहीं भी घूमने जाएं, अपने शरीर को पूरा ढकना पड़ता था। लोग उन्हें देख कर हंसते थे। एक दिन एक दोस्त ने खाना लेते हुए उनकी ये तस्वीर पोस्ट कर दी। वो जानती थीं कि वो मोटी हैं लेकिन तस्वीर देख कर उनकी आंखें ही खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा घटाकर बना ली बिकिनी बॉडी

6 of 6
obese woman - फोटो : daily mail
उसके बाद उन्होंने वजन तो घटाया लेकिन फिर भी बेइज्जती हुई जब एक आदमी ने आकर पूछा कि वे कितने महीने की प्रेनगेंट हैं। बस फिर क्या था, एंबर ने तब से पीछे मुड़ कर नहीं देखा और खूब मेहनत की। जाहिर है उनकी मेहनत रंग लाई और अब इस बिकिनी बॉडी के साथ वे समंदर किनारे अपनी फिट फिगर दिखाने को तैयार हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें