फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सांवली बनना उस लड़की के लिए पड़ गया महंगा, दर्दनाक है कहानी

Wed, 05 Apr 2017 11:39 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
1 of 6
शौक इंसान को क्या-क्या न करवा दे, लोगों का शौक ही उन पर भारी पड़ता है। वैसे ही वेस्ट की रहने वाली उस महिला को शौक की वजह से अपनी नाक गंवानी पड़ी। अब आप सोच रहे होंगे कैसा शौक! सुनकर थोड़ा अजीब लगे आपको, 31 साल की उस महिला सांवली ने होने के लिए अपनी नाक गंवा दा।

2 of 6
हमारे देश में लड़के-लड़कियां गोरे होने के लिए क्या क्या नुस्खे नहीं आजमाते, लेकिन वेस्ट में ठीक इसका उल्टा है। 31 साल की औरत जब 13 की थी तभी से उसे सांवली दिखने का शौक चढ़ा। और शौक इतना परवान चढ़ा कि उसे झेलना पड़ा इतना बुरा दिन।

3 of 6
जेड थ्रैसर 13 साल से ही सांवली होने के लिए 'टैनिंग बेड' का इस्तेमाल कर रही थी। वे उस पर सप्ताह में तीन बार, 20-20 मिनट के लिए लेटती थी। लेकिन करीब तीन साल पहले उसे अपनी नाक पर एक धब्बा नजर आया। उस धब्बे में दर्द भी होता था। 

4 of 6
कई तरह से इलाज करवाने के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ, बल्कि वह बढ़ता रहा। आखिरकार जेड एक्सपर्ट डॉक्टर के पास गई। उन्होंने जांच के बाद बताया कि वह वह साधारण धब्बा नहीं है, बल्कि स्किन कैंसर है। डॉक्टर ने बताया कि टैनिंग बेड से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणों के लगातार संपर्क में आने के कारण ऐसा हुआ है।
 

5 of 6
डॉक्टर ने बताया कि जेड के पास दो विकल्प हैं या तो वे कीमोथैरेपी का सहारा लें या नाक के उस हिस्से की स्किन निकलवा लें। 24 साल की जेड ने दूसरा विकल्प चुना। डॉक्टर ने सर्जरी के जरिए उनके नाक की स्किन निकाल दी। इसके चलते वहां एक छोटे सिक्के के बराबर छेद बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुछ समय बाद उन्होंने जेड की छाती से स्किन निकालकर नाक के उस हिस्से में ग्राफ्टिंग कर दी। इससे छेद तो भर गया, लेकिन जेड को काफी तकलीफें उठानी पड़ीं। शुरुआत में तो उसे सिर उठाने की भी मनाही थी, ताकि ग्राफ्टिंग बिगड़ न जाए। फिलहाल जेड ठीक है, लेकिन सांवली होने का ये तरीक उसे जिंदगी भर य़ाद रहेगा। 
 
Next
AU ऐप में पढ़ें