फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA में 9 साल के बच्चे ने भेजा जॉब एप्लिकेशन, एजेंसी ने दिया प्यारा सा जवाब

Sat, 05 Aug 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
NASA
नासा ने जैसे ही प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद पर वैकेंसी की घोषणा की पूरी दुनिया में कोहराम मच गया। एक तो धरती को बचाने जैसा रॉकिंग काम, दूसरी तरफ 2 करोड़ के सालाना पैकेज वाली नौकरी। किसी भी शख्स के लिए यह ड्रीम जॉब होगी। 14 अगस्त इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। जाहिर है इन दिनों इस स्पेस एजेंसी में जॉब एप्लिकेशंस की बाढ़ सी आ गई होगी। लेकिन इनमें से एक प्यारी सी चिट्ठी भी नासा के लेटर बॉक्स में पहुंची।

पढ़ें: मुसाफिरों ने दिया मेट्रो ट्रेन को धक्का, ऐसे बचाई एक शख्स की जान, देंखें VIDEO
 
विज्ञापन

2 of 6
Jack Davis
यह इसी प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद के लिए जॉब एप्लिकेशन था जिसे भेजने वाला महज 9 साल का बच्चा है। उसका नाम है जैक डेविस। चौथी क्लास में पढ़ने वाले इस बालक ने चिट्ठी में अपने सिग्नेचर के साथ खुद के लिए 'गार्डियन ऑफ गैलेक्सी' (आकाशगंगा का रखवाला) बताया।

पढ़ें: Awwww बच्ची ने पूल साइड किया ऐसा काम, इंटरनेट कर रहा है सलाम

 
विज्ञापन

3 of 6
NASA - फोटो : Twitter
चिट्ठी में उसने लिखा-

'मेरा नाम जैक डेविस है और मैं प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद से लिए आवेदन करना चाहता हूं। मैं भले ही 9 साल का हूं लेकिन मुझे लगता है कि इस नौकरी
के लिए मैं फिट हूं। इसका एक कारण यह है कि मेरी बहन को लगता है कि मैं एक एलियन है। मैंने ब्रह्मांण और एलियन से जुड़ी सारी फिल्में भी देखी हैं...'

जैक डेविस
गार्डियन ऑफ गैलेक्सी
4th ग्रेड

4 of 6
NASA - फोटो : Twitter
इतने सारे एप्लिकेशंस को शॉर्टलिस्ट करने की टेंशन के बीच भी नासा के प्लैनेटरी साइंस डायरेक्टर जिम ग्रीन ने इस चिट्ठी का प्यारा सा जवाब दिया। उन्होंने लिखा-

'मुझे पता चला कि आप 'आकाशगंगा के रक्षक' हैं। यह जानकर खुशी हुई कि आप नासा के प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद पर काम करने के इच्छुक हैं।' उन्होंने  आगे लिखा, 'यह पोस्ट वाकई दिलचस्प और जिम्मेदारी भरा है। यह उन कीटाणुओं से धरती को बचाने से जुड़ा है जो चांद, मंगल और क्षुदग्रह (एस्टेरॉइड) से होते हुए यहां पहुंचते हैं। यह उन  जीवाणुओं से धरती और चंद्रमा को बचाने से जुड़ा है जो सौरमंडल में हमारी खोज के दौरान हमारे साथ आते हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Jim Green - फोटो : Space News
जिम ग्रीन ने यह भी लिखा-

" हमें हमेशा कुशल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तलाश रहती है। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि आप कड़ी मेहनत करेंगे और अच्छे से पढ़ाई पूरी करेंगे। आशा है आप जल्द नासा से जुड़ेंगे। "
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jonathan Rall - फोटो : Twitter
9 साल के मासूम जैक डेविस को खुद नासा के प्लैनेटरी रिसर्च डायरेक्टर जॉनथन राल ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हेडक्वॉर्टर से कॉल किया और इस जॉब एप्लिकेशन के लिए बधाई दी। नासा ने ट्वीट कर इस प्यारी सी घटना की जानकारी दी-

When 4th
grader and self-proclaimed “Guardian of the Galaxy”, Jack, wrote to us about
applying for a job, we replied https://t.co/932pj3Q50B pic.twitter.com/RhcGdnzGAw— NASA
(@NASA) August 4,
2017






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें