फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को ससुराल पहुंचते ही होने लगी उल्टियां, दूल्हे ने जांच कराई तो पैरों तले निकल गई जमीन

Fri, 16 Mar 2018 08:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bride (File photo)
इंदौर में एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक नई-नवेली दुल्हन को ससुराल पहुंचते ही उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ती देख ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चैकअप के बाद ससुरालियों को जो बात बताई, उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन निकल गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
Bride (File photo)
दरअसल, दुल्हन छह सप्ताह का गर्भ लेकर ससुराल पहुंची थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंट रोड निवासी राहुल (परिवर्तित नाम) की शादी 6 मई, 2017 को झारखंड के रामगढ़ में रहने वाली मीना (परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। इंदौर स्थित ससुराल आते ही मीना को उल्टियां होने लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
marriage (File photo)
राहुल ने स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराई तो पता चला मीना को 6 सप्ताह का गर्भ है। उसने इस बारे में मीना से पूछताछ की तो उसने स्वीकारा कि शादी के पहले उसके रिश्तेदार से संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हुई। यह बात उसने परिजन के सामने सौ रुपए के स्टांप पर भी लिखकर दे दी।

4 of 5
Court case (File Photo)
विवाह से खुद को ठगा महसूस कर रहे राहुल ने न्यायालय में गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट में मीना को बुलाया गया। उसने कोर्ट में भी शादी के पहले से अवैध संबंध होने की बात स्वीकारी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
court
इसके बाद की तारीख पर महिला कोर्ट में उपस्थित ही नहीं हुई। न्यायालय ने अपने फैसले में माना कि ऐसी स्थिति में राहुल को शादी शून्य घोषित कराने का पूरा अधिकार है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें