न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो में काम करने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगया है कि उनके लिए बनाए गए बाथरूम और रेस्टरूम में लाशें रखी जाती हैं।
पढ़ें: मेट्रो में सांप लेकर घुस आया एक शख्स, महिला की पड़ी नजर और मच गया हड़कंप, देखें वीडियो
(प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
2 of 5
NYC Subway
कर्मियों का कहना है कि जब भी स्टेशन पर किसी की मौत होती है या कोई खुदकुशी करता है तो फौरन उसकी लाश को पास में मौजूद कमरे में रख दिया जाता है, फिर चाहें उस कमरे में कर्मी खाना ही क्यो न खाते हों!
पढ़ें: उस वक्त कमरे में हो रही थीं अजीब चीजें, दोस्तों ने बाद में देखी रिकॉर्डिंग तो निकल गई चीख
विज्ञापन
3 of 5
NYC Subway
अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए ऐसा किया जाता है। लाश की शिनाख्त करने और मेडिकल एक्सपर्ट द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद ही शव को स्टेशन से बाहर ले जाया जाता है। इस प्रक्रिया में 2-3 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में लाश को प्लेटफॉर्म या पब्लिक एरिया से हटाना जरूरी है। अगर लाश मेट्रो के ट्रैक या प्लेटफॉर्म पर पड़ी रहेगी तो जाहिर है परिचालन घंटों बाधित होगा।
पढ़ें: Live TV पर पीठ पीछे हो रहा था सबकुछ, एंकर को भनक तक नहीं लगी!
4 of 5
NYC Subway
कर्मियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि अगर लाश को वहां से हटा भी लिया जाता है तो भी उनके कमरे या बाथरूम की अच्छे से सफाई नहीं की जाती।
52 वर्षीय कर्मी लाशॉन का कहना है कि एक बार जब वह बाथरूम गईं तो सिंक में बाल और शरीर के टुकड़े पड़े हुए थे। यूनियन का आरोप है कि लाशों के साथ ऐसी बदसलूकी सालों से होती आ रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।