फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नहीं पसंद आया बच्चा, पति से बोली- स्पर्म देने वाले को लौटा दो

Tue, 18 Dec 2018 01:31 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
फिल्म 'विकी डोनर' तो आपको याद ही होगी। उसी के बाद से देश में हाईटेक स्पर्म डोनेशन सेंटर तेजी से खुलने लगे थे। लेकिन अब स्पर्म डोनेशन के बाद ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सुंदर और बुद्धिमान बच्चे की चाहत में इंसान क्या कुछ करने लगा है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
यूं तो स्पर्म डोनेशन अब कोई नई बात नहीं रह गई है और इसके जरिये कई दंपतियों की संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हुई है। आम तौर पर कुछ मेडिकल परिस्थतियों में ही लोग इसका सहारा लेते हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला डोनेट किए हुए स्पर्म से मां तो बनी लेकिन उसे अपना ही बच्चा पसंद नहीं आ रहा है। महिला ने इसको लेकर पति से काफी नाराजगी भी व्यक्त की है।  
विज्ञापन

3 of 6
महिला ने अपने पति से नाराज होकर कहा है कि उसे बच्चा पसंद नहीं आया है, इसलिए ये बच्चा जिसने स्पर्म डोनेट किया था उसे ही वापस दे दिया जाए। महिला के पति ने Reddit पर आपबीती बयां की है।

4 of 6
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए 30 वर्षीय पति ने बताया कि उसे अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए अजीब लग रहा है। उसकी पत्नी किसी अच्छे जीन का बच्चा चाहती थी जो दिखने में खूबसूरत हो इसलिए वह डोनेट किए गए स्पर्म से मां बनी, लेकिन डिलिवरी के बाद उसे बच्चा नहीं पसंद आ रहा है और वह इसे स्पर्म डोनेट करने वाले को लौटाने की बात कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Kegel VN
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने जब फैमली प्लानिंग की आपसम में बात की तो महिला ने अपने पति से बच्चा पैदा करने से मना कर दिया था क्योंकि उसका पति दिखने में आकर्षक नहीं है। इसके पीछे उसका तर्क था कि ऐसा करने से बच्चे की जिंदगी आगे चल कर अच्छी रहेगी। फिर पत्नी ने कहा कि वह स्पर्म डोनर से बच्चा पैदा करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pexels.com
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को बच्चे का लुक नहीं पसंद आ रहा हैं। व्यक्ति ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना चाहिए, क्या महिला ने उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी की है। यही नहीं उसे यह बात भी पता चली है कि उसकी पत्नी का गैर मर्द के साथ संबंध भी है, जो अक्सर उसके घर डिनर पर आता था। अब पति अपनी पत्नी को तलाक देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें