फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत करने वाले युवक युवती को बुला लिया थाने, फिर पुलिस वाले ने दे डाली खूबसूरत सजा

Thu, 19 Jul 2018 07:14 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एंटी रोमियों के नाम पर प्रेमी जोड़ों को परेशान करने का आरोप झेलने वाली पुलिस ने एक कपल के साथ जो किया उसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस के इस काम की बहुत तारीफ हो रही है। दरअसल पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े की न सिर्फ शादी करवाई बल्कि थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने नवविवाहिता को 1100 रुपये देकर उसका कन्यादान किया।
विज्ञापन

2 of 4
wedding
आपको बता दें कि पिछले 5 सालों से वो दोनों रिलेशनशिप में थे। कुछ दिन पहले दोनों के परिवार वालों ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी लेकिन बाद में शबनम (लड़की) के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे दोनों को काफी दुख हुआ। इसके बाद शबनम के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करने जा रहे थे तो उनसे नाराज होकर वह लड़की घर छोड़कर भाग गई। 
विज्ञापन

3 of 4
शबनम अपने प्रेमी नदीम के पास पहुंची। नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी की मदद से दोनों  पूरा मामला बताने के लिए थाने पहुंचे। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने प्रेमी जोड़े की बात सुनी और थाने में ही दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
जनपद सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के निवासी शबनम और जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के निवासी नदीम पिछले 5 सालों से एक दूसरे के साथ थे। दोनों ने शादी करने की ठान ली थी लेकिन अचानक ही लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर क्या होना था दोनों ने पुलिस की मदद ली पर पुलिस ने मदद के रूप में दोनों की शादी करवा दी। यहां तक की थाना प्रभारी ने लड़की का कन्यादान भी किया और लड़के को तोहफे भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें