फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना चुका 89 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'मुंबई मैन' के नाम से पूरी दुनिया में बज रहा इसका डंका

Tue, 24 Oct 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
dinesh upadhyay
इस शिक्षक ने उन सभी लोगों के सामने गजब की मिसाल पेश की है, जो अपने दिलों में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं। besttopic.in की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के रहने वाले दिनेश उपाध्याय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये दावा किया है कि अभी तक वे 89 गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। 








 
विज्ञापन

2 of 4
dinesh upadhyay
इसके साथ ही कुल 57 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। इन्होंने अपने नए कारनामें में 22 जलती हुई मोमबत्तियां एक साथ अपने मुंह में रखकर सबको हैरान कर दिया है। 

गौरतलब हो दिनेश ने अपने इस कारनामे का एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है। हो सकता है ये वीडियो आपकी नजरों के सामने भी आया हो। लेकिन इस वीडियो को देखकर कई बार लोग खुद भी ऐसी कोशिश करके देखने लगते हैं।   

 
विज्ञापन

3 of 4
dinesh upadhyay
हमारा आपसे अनुरोध है कि इस तरह का स्टंट करने की कोशिश आप बिलकुल भी न करें। सिर्फ 18 घंटे पहले ऑनलाइन साझा किए इस वीडियो को फेसबुक पर अभी तक 3.7 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं अभी तक इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर 506 K व्यूज़ मिल चुके हैं। 

इससे पहले दिनेश उपाध्याय एक मिनट में 74 अंगूर खाने का भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। इतना ही नहीं वह एक हाथ में 10 बिलियर्ड बॉल भी रखने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।


अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
विज्ञापन

4 of 4
dinesh upadhyay
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें