फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी को कब और कैसे आया JIO का आइडिया, इसके पीछे की कहानी आपको दंग कर देगी

Mon, 19 Mar 2018 09:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mukesh ambani
जब कभी हम टेलिकॉम कंपनियों की बात करते थे तो सबसे पहले जुबां पर इडिया, एयरटेल, रिलायंस कम्यूनिकेशन और वोडाफोन का नाम आता था, लेकिन 2016 में बाजार में कदम रखने वाली टेलिकॉम कंपनी जियो ने बाजार में कदम रखते के साथ देश के मोबाइल फोन बाजार में उथल-पुछल मचा दिया। आज हर कोई एक नंबर जियो का अपनी जेब में लेकर घूमता है। आये दिन नये नये ऑफर्स देकर जियो ने बाकी कंपनियों को भी मैदान में बने रहने के लिए अच्छे ऑफर को निकालने के लिए मजबूर कर रखा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
mukesh ambani
महज दो साल के अंदर जियो ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा उपभोक्ता देश बना दिया है। जियो की सर्विसेज तो हम सभी ले रहे हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है कि अचानक से मुकेश अंबानी को रिलायंस जियो का आइडिया कहां से आया था। आईए आपको बताते हैं सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी को कब और कैसे रिलायंस जियो का आइडिया सूझा था...
विज्ञापन

3 of 4
mukesh ambani
हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि यह आइडिया उन्हें अपनी बेटी ईशा अंबानी की परेशानी से मिला था। उन्होंने बताया कि ईशा उस समय अमेरिका में पढ़ रही थीं और छुट्टियां मनाने भारत आई हुई थीं. अंबानी ने बताया कि वह कुछ कोर्ष वर्क भेजना चाहती थीं, लेकिन इंटरनेट अटक रहा था, तब उसने कहा कि हमारे घर का इंटरनेट काफी धीमा है और अटक कर चल रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Mukesh Ambani
अंबानी ने कहा, 'ईशा और उसका भाई आकाश भारत की युवा पीढ़ी हैं और ये जनरेशन बेस्ट बनने के लिए बहुत इंतजार नहीं करना चाहती। इन युवाओं ने मुझे यह मनवाया कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट वह तकनीक है जिससे भारत को दूर नहीं रखा जा सकता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें