दरअसल, इंग्लैंड के बर्नले शहर में 26 साल की रशेल टन्स्टील रहती हैं। रशेल ने पैदा होते ही अपनी नवजात बेटी की कैंची से हत्या कर दी थी। इस बारे में उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड तक को भी कुछ नहीं बताया था। हालांकि महिला ने ये जुर्म इसलिए किया था क्योंकि उसे डर था कि बच्चे की वजह से उसके करियर को नुकसान हो सकता है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो दिन बाद वो हॉस्पिटल पहुंची और उसने प्रेग्नेंसी के बारे में झूठ बोल दिया।