फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही शादी में अजीबोगरीब नमूना बन घूमी ये 12 दुल्हन, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Sat, 19 May 2018 07:47 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
weird wedding dress
जैसे ही मेगन मार्कल नामक अमेरिकी मॉडल की शादी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से तय होने के खबरें सामने आई अचानक सोशल मीडिया पर इसकी तैयारियों की भी चर्चा छिड़ गई। इनमें सबसे हॉट टॉपिक रहा दोनों की पोशाकों का। जी हां, हरकोई जानने को बेताब है कि शादी में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल क्या पहनने वाले हैं। ब्रिटिश परिवार की शाही शादियों में मंहगी पोशाक पहनने का एक ट्रैंड रहा है। दुनिया की सबसे मंहगी शादियों में शुमार होने के साथ-साथ इस परिवार में आने वाली दुल्हन की शादी की पोशाक की चर्चा भी इसी वजह से होती है।

किसी भी शादी को ले लीजिए सबसे खास दूल्हा और दुल्हन ही होते हैं। इसके लिए दूल्हा और दुल्हन कई दिनों पहले ही तैयारियों में लग जाते हैं। सबसे अलग दिखने के लिए इनकी कोशिश यही रहती है कि उनकी ड्रेस सबसे खास हो। तो प्रिंस हैरी और मेगन ने मिलकर भी कुछ प्लानिंग की है क्या? फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं कि लेकिन सोशल मीडिया पर दुल्हन की कुछ अजीबोगरीब पोशाकों की तस्वीर तैर रही हैं जिनके बारे में लिखा है कि मेगन को शादी से पहले इन दुल्हनों की ड्रेस की तस्वीरें मत दिखाना। 

दरअसल, इन तस्वीरों में यूनिक दिखने के चक्कर में दुल्हा और दुल्हनों द्वारा किए गए ड्रेस ब्लंडर को दिखाया गया है। चलिए दिखाते हैं आपको कुछ नमूने....

 
विज्ञापन

2 of 7
weird wedding dress
इन्हें देखिए शादी की ड्रेस की जगह ये ऊट-पटांग पोशाक पहन कर चली आईं। या तो कपड़े की कमी रह गई होगी या इसने फैसला कर लिया था कि दूल्हे को अपना बेबी बंप दिखाकर शादी करे। 

दूसरी दुल्हन तो पक्की देशभक्त नजर आ रही है। तभी शादी के मौके पर उसने ऐसी ड्रेस पहनने के बारे में सोचा। शादी के जोड़े में भी आप इनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं खड़ा कर सकते।
विज्ञापन

3 of 7
weird wedding dress
इस तस्वीर में नारंगी रंग की ड्रेस पहने दूल्हा ज्यादा फनी दिख रहा है। वहीं दुल्हन गुलाब के फूल की तरह नजर आ रही है। गुलाबी ड्रेस में खड़ी महिला को देख लो गुलाब के फूल से कम नहीं लग रही।  

4 of 7
weird wedding dress
यह जोड़ा अपनी शादी के दिन भागते-भागते तैयार हुआ होगा। तभी ऐसी ड्रेस पहन कर खड़ा है।  

दूसरी तस्वीर में दुल्हन और चीड़िया में फर्क करना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
weird wedding dress
गुब्बारे वाली ड्रेस पहने खड़ी इस दुल्हन को बस सुईं दिखाने की देर है। यह खुद-ब-खुद भागती नजर आएगी। 

दूसरी दुल्हन को ने तस्वीर के लिए फ्रेम ऐसा सजवाया कि देखकर हंसी छूट जाएगी। गमले और छाते का इस तस्वीर में क्या यूज है कोई समझा सकता है? 
विज्ञापन

6 of 7
weird wedding dress
बॉलीवुड फिल्म याराना में अमिताभ ने जब लाइट वाले कपड़े पहने थे तो वे चर्चा में आ गए थे। इस दुलहन ने भी अपने शादी के गाउन में लाइट जड़वा कर सोचा था कि वो भी पॉपुलर हो जएगी लेकिन उल्टा ये हंसी का पात्र बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
weird wedding dress
और आखिर में इस दुल्हन को देख लो। भला शादी में कोई ऐसी ड्रेस कैसे डाल सकता है। इस ड्रेस में यह Mummy की तरह नजर आ रही है।

उधर, दूसरी दुल्हन ने कंधों पर ऐसा कवच ओढ़ रखा है मानों वह अपने पार्टनर को भी उठा लेगी। लेकिन सच्चाई ये है कि वह कंधों पर  गुब्बारें बांधे चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें