घर, गहने, कपड़े, गाड़ियां खरीदने के लिए अमीर लोग करोड़ों रुपए में खर्च देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिनके सिर अमीरियत का शौक चढ़ा होता है कई बार ऐसे इंसान कुछ अजीबोगरीब चीजें भी करोड़ों रुपए में खर्च लेते हैं। कभी-कभी तो ये सोने और हीरों से भी अपना टॉयलेट बनवा सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले टॉयलेट के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। इसके साथ-साथ कुछ ऐसे टॉयलेट भी हैं जिनके बारे में आपने अभी तक सिर्फ कल्पना ही की होगी। जैसे- 'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन टॉयलेट'
विज्ञापन
2 of 6
space toilet
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन टॉयलेट
जैसा कि इसके नाम से ही साफ है कि ये एक 'स्पेस टॉयलेट' है। बताना चाहेंगे कि यह दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट है। इस टॉयलेट को 'नासा' के वैज्ञानिक यूज करते हैं। इस टॉयलेट की कीमत 19 मिलियन डॉलर है। टॉयलेट की खासियत की बात करें तो यह पेशाब को पानी में बदल देता है।
विज्ञापन
3 of 6
Crystal toilet
स्वारोवस्की क्रिस्टल टॉयलेट
यह टॉयलेट स्वारोवस्की से बना हुआ है जिसकी कीमत 1, 28,000 डॉलर है। यह टॉयलेट मे 72,000 क्रिस्टल के टुकड़ों का प्रयोग करके बनाया गया है। स्वारोवस्की ऑस्ट्रिया की एक क्रिस्टल तराशने वाली ब्रांडेड कंपनी है।
4 of 6
Toto Intelligence 2
टोटो इंटेलिजेंस 2
इस टॉयलेट की कीमत 6100 डॉलर है जो कि महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह टॉयलेट रोजाना बॉडी चेकअप करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह टॉयलेट महिला गर्भवती है या नहीं वो भी बता देता है।
विज्ञापन
5 of 6
Massage Chair Toilet
मसाज चेयर टॉयलेट
यह टॉयलेट करीब 6.5 लाख रुपए में बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसके पीछे एक खास तरह की लाइट जलती है। इसे एक्टिलाइट सिस्टम कहते हैं। इस लाइट से गंदगी खुद ब खुद साफ हो जाती है। यह टॉयलेट सीट किसी मसाज चेयर की तरह लगता है।
सोने का टॉयलेट
यह टॉयलेट पूरा गोल्ड से बनाया गया है और इस टॉयलेट को बनाने में 5 मिलियन डॉलर्स यानि 33 करोड़ रुपए खर्च हुए है। इस टॉयलेट के आसपास की सभी चीजें सोने की है।