फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जेल में खाना खाने वाले चाटते रह जाते हैं उंगुलियां, टॉर्चर नहीं यहां होती है गजब की खातिरदारी

Sat, 07 Jul 2018 05:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
restaurant
घर में हम जितना भी पेट भर के खाना क्यों ना खा लें, लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने का मजा ही कुछ और होता है। रेस्टोरेंट में हमें जिस तरह का खाना मिलता है, उसका स्वाद घर से बिल्कुल अलग होता है। लेकिन अगर बात हो ऐसे रेस्टोरेंट की तो...

ये दुनिया के चुनिंदा ऐसे रेस्टोरेंट्स हैं जिनके बारे में जानकर हो सकता है कि आप दांतों तले अपनी उंगलियां चबाने लगे।दरअसल, ये रेस्टोरेंट है ही इतने अजीब। यहां एकबार चले गए तो खाने का मजा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 10
Restaurant
1. यह रेस्त्रां तेपई का है, जिसका नाम है डी एस म्यूजिक रेस्त्रां। यहां अगर आप जाते हो, तो आपको महिला वेट्रेस नर्स के कपड़ों में खाना परोसती हुई नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 10
Restaurant
2. मॉस्को में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां काम करने वाले वेट्रेस जुड़वा होते हैं। रेस्टोरेंट की इस खास नमूने को देखने के लिए यहां कस्टमर्स की भीड़ लगी रहती है।

 

4 of 10
Restaurant
3. यह रेस्टोरेंट चीन का है, जिसे जेल के लुक में बनाया गया है। यहां मेहमानों को जेल में बंद करके महिला वेट्रेस पुलिस के लुक में आपको खाना परोसने आएंगे।
विज्ञापन

5 of 10
Restaurant
4. यह रेस्त्रां वेस्ट हॉलीवुड में है, जो अंदर से हमेशा अंधेरा रहता है। इसकी खास बात यह है कि इतने अंधेरे में नेत्रहीन वेटर्स द्वारा यहां खाना परोसा जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
Restaurant
5. टोक्यो में एक ऐसा अजीब रेस्टोरेंट है, जहां महिलाओं की ड्रेस पहनकर सिर्फ पुरुष वेटर काम करते हैं। यहां जाकर आपको बिल्कुल अलग अनुभव होगा, जो आपने पहले कभी महसूस किया ना हो।
विज्ञापन

7 of 10
Arizona
6. एरीजोना की इस रेस्टोरेंट में जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप अपने इलाज के लिए किसी हॉस्पिटल में आए हुए हैं। इसको हुबहू हॉस्पिटल का लुक दिया गया है और यहां के वेटर भी आपको डॉक्टरों की कपड़ों में खाना परोसने आएंगे।

8 of 10
Restaurant
7. यह अजीब रेस्त्रां बैंकॉक में स्थित है। इसकी खास बात यह है कि यहां के वेटर हमेशा अपने सिर में कंडोम की टोपी पहने हुए नजर आते है। कहा जाता है कि वे लोग असुरक्षित शारीरिक संबंध से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा करते हैं।

 

9 of 10
Restaurant
8. इस रेस्टोरेंट को कहते हैं डिनर इन द स्काई। यह बेल्जियम में है और यहां जमीन से 160 फीट ऊंचाई पर बैठकर आप खाना खाएंगे। यहां 22 लोग एक साथ बैठकर खा सकते हैं और उनको क्रेन से ऊपर लिया जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
Toilet Restaurant
9. दुनिया में टॉयलेट थीम वाले रेस्टोरेंट कई सारे जगहों पर है। लेकिन इनमें से चीन का रेस्टोरेंट सबसे पॉपुलर है। अगर आप इस रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो आपको बैठने के लिए चेयर की जगह टॉयलेट सीट्स मिलेंगे। अब यहां इसी थीम लाइन पर कई रेस्टोरेंट खोले जा रहे हैं।

अगर आपको कभी मौका मिले तो क्या आप एक बार इन रेस्टोरेंट्स में जाना चाहेंगे, आप अपनी राय कमेंट कर बताएं। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें और ऐसी ही मजेदार खबरों के लिए अमर उजाला को फॉलो जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें