फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की अगर ये तस्वीरें देख लेंगे तो यकीनन इस देश में भूल कर भी जाना नहीं चाहेंगे

Tue, 17 Jul 2018 07:34 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
america
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि अमेरिका के शहरों में भी गन्दगी मौजूद है..? अगर आपने अमेरिका की ऐसी तस्वीर नहीं देखी है तो आज जरूर देख लें। बहुत से लोगों के लिए यह ड्रीम कंट्री हो सकती है लेकिन अमेरिका में ही ऐसी जगह भी हैं जो अपनी गंदगी के कारण बदनाम है।
विज्ञापन

2 of 7
america
आप सोच में पड़ गए होंगे क्योंकि आपने अभी तक इस देश में सिर्फ चमचमाती सड़कें और साफ-सुथरी जगहें ही देखी होगी। यहां के नजारों को देखकर आपका मन करता होगा कि आपको भी अमेरिका जाने का एक मौका जरूर मिलना चाहिए। लेकिन जब आप अमेरिका के शहरों की गन्दगी के बारे में जान लेंगे तो शायद यहां जाना कभी पसंद ही न करें। 
 
विज्ञापन

3 of 7
america
ये सुनकर आप हैरान भले ही हो गए हों लेकिन ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि अमेरिका की साफ-सफाई सर्विस कंपनी ‘बिजी बी’ के सरकारी आंकड़ों के आधार पर ये बात कही है। 

 

4 of 7
america
इस रिपोर्ट में अमेरिका के 40 ऐसे शहरों की लिस्ट बनाई गई है जिनमें कीड़े-मकोड़े और कूड़ा-करकट की भरमार है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि न्यूयॉर्क शहर इसमें पहले टॉप पर है। यहां बाकी किसी भी स्थान की तुलना में सबसे ज्यादा कूड़ा और कीड़े-मकोड़े यहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
america
‘बिग एप्पल’ के नाम से जाना जाने वाला न्यूयॉर्क शहर ‘बिजी बी’ की रैंकिंग में सबसे गंदा शहर है। लिस्ट में इस शहर ने 427.9  अंक हासिल करके टॉप पर अपनी जगह बनाई है और दूसरे पायदान पर रहा है लॉस एंजेलिस शहर, जिसने 317.8  अंक हासिल किया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
america
न्यूयॉर्क जनसंख्या के लिहाज में भी पहले नंबर पर आता है और इस रिपोर्ट के अनुसार, इस शहर में करीब 90 लाख 4000 घरों के पास की सड़कों और प्रॉपर्टीज पर कूड़ा जमा रहता है। करीब 23 लाख घरों में कॉकरोच और चूहे पाए जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
america
उम्मीद है कि आपके सपनों के शहर के बारे में ये जानकारी पाकर आप हैरान जरूर हुए होंगे लेकिन ये जानकारी आपको दिलचस्प भी लगी होगी। इसके बाद शायद आपके लिए भी सपने और हकीकत के फर्क को समझना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें