फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं Google मैप पर मिली सबसे विवादास्पद चीजें, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Tue, 28 Aug 2018 01:22 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
viral pic
इंटरनेट की दुनिया में भौगोलिक जानकारी के लिए 'Google' मैप शायद सबसे उपयोगी टूल है। लेकिन कई दफा ऐसा भी हुआ है जब रास्ते तलाशने वालों को इस वर्चुअल ग्लोब को सर्च करने पर अजीबोगरीब रिजल्ट भी मिले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली तस्वीरें दिखाएंगे। संभव है कि कल को अगर आप गूगल मैप पर कुछ सर्च कर रहे हो और खोजते-खोजते आपके सामने ये विचित्र चीजें आ जाएं। हालांकि अगर आपके पास समृद्ध कल्पना और जासूसी भरा दिमाग है तो ये आपके लिए सबसे अच्छा मनोरंजन का साधन भी बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 11
viral pic
1. एक खोजी को गूगल मैप पर सर्च करते-करते एक विचित्र पहाड़ नजर आया जिस पर कोका कोला का logo छपा था। ये पहाड़ चिली के एरिका सिटी के पास मौजूद है। कभी इस पहाड़ की ढलान पर दुनिया का सबसे बड़ा कोका-कोला लोगो बनाया गया था। इस लोगो को 1986 में कोका-कोला की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बनाया गया था। इसे 70,000 खाली कोक की बोतलों से बनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 11
viral pic
2. अंटार्कटिका में एक रहस्यमय पिरामिड की खोज की गई। ये पिरामिड अंटार्कटिका की बर्फ में कहीं छुपा हुआ था। इस पिरामिड के की संरचना को लेकर ये सवाल है कि यह एक और प्राचीन सभ्यता की विरासत हो सकती है जो बहस के लिए आज भी खुला है। दरअसल, दुनिया इस पिरामिड से अनभिज्ञ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंटार्कटिका में मिला रहस्यमय पिरामिड पौराणिक अटलांटिस की विरासत हो सकता है।

4 of 11
viral pic
3. गूगल मैप पर सर्च करने वालों के लिए गगनचुंबी इमारतों के बीच एक क्रूज जहाज का मिलना बेहद अटपटा लग सकता है। लेकिन बता दें दुनिया में ऐसी जगह भी मौजूद है। इस तस्वीर को देखने के बाद दिमाग में पहला विचार ये आता है कि कप्तान एक पल के लिए पागल हो गया और उसने पानी को छोड़ जमीन पर शिप को रखने के लिए नेतृत्व किया। वास्तव में, ये इमारत हांगकांग में एक शॉपिंग सेंटर है। रात के समय में यह शानदार दिखता है।
विज्ञापन

5 of 11
viral pic
4. ये एक विशाल का पदचिह्न है। लेकिन वास्तव में यह ऐसी भूलभुलैया है जिसमें एकबार घुसने के बाद वापस बाहर निकलपाना बेहद मुश्किल होता है। हैम्पशायर काउंटी के पास एक छोटा सा गांव है जहां ये भूलभुलैया स्थित है। यह इंग्लैंड में बनी (377 फीट) में सबसे लंबी भूलभुलैया है।
विज्ञापन

6 of 11
viral pic
5. गूगल मैप पर सर्च करते-करते एक शख्स को इमारत की छत पर गुलिवर का विशाल पुतला बंधा मिला। ये स्पेन के वैलेंसिया में स्थित है। दरअसल, यह एक खेल के मैदान है। इस खेल के मैदान में कई स्लाइड, गुप्त मार्ग, और एक विशाल चौड़ी बेंच मौजूद है। इस खेल के मैदान की संरचना इस प्रकार से की गई है कि यह आसमान से देखने पर मनोरंजन पार्क की तरह दिखता है।
विज्ञापन

7 of 11
viral pic
6. ये एलियन कैट है जिसे 'geoglyph' भी कहते है। यह लगभग 9,000 साल पुरानी बताई जाती है। एक संस्करण की मानें तो यह एक दिव्य बिल्ली है जो एक दुनिया से आई है। यह ग्रह पर सबसे सूखी जगह में मौजूद है। यह अटाकामा के रेगिस्तान में है जिसने सदियों से बारिश की एक बूंद नहीं देखी है। 

 

8 of 11
viral pic
7. गूगल मैप पर लोकेशन सर्च करने वाले एक शख्स को विमान का एक विशाल संग्रह नजर आया। दरअसल, यह एक एविएशन संग्रहालय था। बेलग्रेड के छोटे हवाई अड्डे के बगल में विभिन्न प्रकार के पुराने और नए विमान स्थित हैं। आगंतुक इस विमान में चारों ओर घूम सकते हैं और हवाई जहाज के हर विवरण पर नजदीकी नजर डाल सकते हैं। संग्रहालय में 200 से अधिक विमान मौजूद हैं, इनमें एफ -16 फाइटिंग फाल्कन विमान ज्यादा शामिल हैं।

 

9 of 11
viral pic
8. दक्षिण अमेरिका से अलग है अंटार्कटिका 
Google मैप पर अत्यधिक विवादास्पद चीजों में एक चीज यह भी है। दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका का अलग होना। कुछ वैज्ञानिकों की मानें तो ये दो महाद्वीप आसमान से गिरे एक विशाल उल्कापिंड के कारण अलग हुए थे। इस तस्वीर पर एक नजर डालें तो इस सिद्धांत में कुछ-कुछ ऐसा हो प्रतीत होता है।

10 of 11
viral pic
9. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट पर यह मजेदार लहराता लड़का अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। वास्तव में, यह बच्चों के लिए एक साधारण सा दिखने वाला फ्लोटिंग पोंटून है, और यह एक समुद्र किनारे पर एक छोटे मनोरंजन पार्क का हिस्सा है।

 
विज्ञापन

11 of 11
viral pic
10. आसमान से सेटेलाइट से जब ये तस्वीर ली गई तो किसी को यकीन नहीं हुआ। ये तस्वीर थी व्हिटस्टेबल, केंट किनारे की जहां एक विशाल केकड़ा नजर आया था।  इस तस्वीर को उपग्रह ने जैसे ही ऑनलाइन साझा किया तो यह तुरंत वायरल हो गई।  केकड़ा 50 फीट चौड़ा माना जा रहा था। बाद में इसे "क्रैबिजिला" का नाम दे दिया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें