फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा देश जहां मेट्रो में यात्रा करना है बिल्कुल मुफ्त, लेकिन करना होगा ऐसा काम

Sun, 07 Jul 2019 07:35 AM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए दिल्ली सरकार नई योजना पर तेजी से काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मास्को के एक मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। फ्री टिकट पाने के लिए यात्रियों को बस 30 बार उठक-बैठक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
moscow metro - फोटो : Facebook
जो व्यक्ति दो मिनट के अंदर 30 सिटअप्स कर पा रहे हैं, उन्हें मेट्रो में मुफ्त में सफर करने का अवसर मिल रहा है। सरकार ने यह फैसला, लोगों को स्वास्थ के प्रति सजग बनाने के लिए लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुफ्त टिकट पाने के लिए कितने लोग उठक-बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
moscow metro - फोटो : Facebook
ट्विटर पर अनिल चोपड़ा नाम के एक पूर्व एयर मार्शल ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति मशीन पर उठक- बैठक करता दिख रहा है। जैसे ही यह शख्स तीस बार सिटअप्स कर लेता है मशीन में से मुफ्त टोकन बाहर आता है।

4 of 5
moscow metro - फोटो : Social Media
अनिल चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को कई यूजर्स ने रिशेयर किया है और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 23 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि 2 हजार यूजर्स ने रीट्वीट और 7 हजार 677 यूजर्स ने लाइक किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
obesity
बता दें मास्को मोटे लोगों के देश की लिस्ट में सबसे आगे है, जिस वजह से वहां की सरकार ऐसे ऑफर निकालती रहती है। इससे पहले साल 2015 में 10 स्क्वाट करने पर लोगों को सबवे का टिकट दिया जाता था।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें