दुनिया भर में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन एक टीवी चैनल उस वक्त विवादों से घिर गया जब घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मेकअप से पिटाई के निशान छुपाने के टिप्स दिखाता नजर आया।
विज्ञापन
2 of 5
मोरक्को के सरकारी टेलीविजन चैनल 2M ने एक प्रोग्राम 'सबाहियत' के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मारपीट के निशान मेकअप से छुपाने के टिप्स दिए। इतना ही नहीं टीवी पर लाइव मेकअप भी कर के दिखाया गया। इस दौरान एक मॉडल के चेहरे पर काले और नीले रंग के नकली चोट के निशान दिखाए गए, जिसे मेकअप से छुपा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
23 नवंबर को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि मेकअप की कई परतों की मदद से महिलाएं चेहरे की चोट को छुपा सकती हैं। हद तो तब हो गई जब एंकर ने ये मुस्कराते हुए कहा कि 'मेकअप की मदद से महिलाएं न्याय का इंतजार करते हुए सामान्य जीवन जी सकती हैं।' यही नहीं मेकअप करवा रही मॉडल भी उस दौरान मुस्कराती नजर आ रही थी।
4 of 5
दुनिया भर में इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस चैनल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका भी दायर की गई, जिसमें लिखा है कि "अपने साथ हुई घरेलू हिंसा को मेकअप से न ढकें, अपने साथ ऐसा करने वाले को सजा दिलाएं।' इस ऑनलाइन याचिका पर लाखों महिलाएं हस्ताक्षर कर चुकी हैं।
मामला बढ़ने के बाद कार्यक्रम की एंकर ने सफाई देते हुए कहा, 'हम किसी भी सूरत में घरेलू हिंसा का समर्थन नहीं करते।' वहीं चैनल ने खुद इस कार्यक्रम को अनुचित बताया। मोरक्को वर्ल्ड न्यूज में छपी एक खबर के अनुसार , 2015 में हुए एक सर्वे में पाया गया कि मोरक्को में करीब 62.8 फीसद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं।