अगर आप किसी बुक लॉन्चिंग में गए हो तो आपकी नजर के सामने किस तरह का दृश्य होगा, क्या आप इस बारे में बता सकते हैं..?अब आप कहेंगे कि एक पुस्तक, एक लेखक और कुछ पत्रकार व आलोचक और वहां जमा कुछ लोग आपकी नजर के सामने होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
book launch
लेकिन आज हम आपको एक अनोखे बुक लॉन्च कार्यक्रम के बारे में बताएंगे। जी हां, ये बुक लॉन्च कार्यक्रम अब तक के सभी कार्यक्रमों से बिलकुल अलग है। जी हां, इस बुक लॉन्च कार्यक्रम की तस्वीर आपको एकदम अलग नजर आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
book launch
यह घटना राजधानी लखनऊ की है। यहां एक बुक लांचिंग के दौरान एक अजीबोगरीब घटना हुई। जहां मंच पर पुस्तक की लॉन्चिंग के वक्त किताब के लेखक को होना चाहिए था वहां लेखक नहीं बल्कि रैंप वॉक करने वाली एक मॉडल थी।
4 of 5
book
आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि इस बुक लॉन्च कार्यक्रम में मॉडल किताब लेकर रैंप वॉक कर रही थी। ये नायाब तरीका पहली बार लोगों को देखने को मिला। जी हां, वक्त बदल गया है और बुक लॉन्च जैसे कार्यक्रम भी ग्लैमर की भेंट चढ़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुद्ध ऑडिटोरियम में मॉडलस् ने रैंप पर कैट वॉक करके बुक लॉन्च की।
ये पूरा कार्यक्रम एक क्लब वेन्चर की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक एप की भी लांचिंग की गई। बुक लांच के दौरान तमाम लेखकों ने साहित्य के महत्व को तो बतलाया लेकिन इस बुक लॉन्च का ये तरीका लोगों को कम समझ में आया। जहां साहित्य के महत्व की बात के साथ पढ़ने का महत्व सिखाया जा रहा था, वही बुक लॉन्च का ये अजीब तरीका चर्चा का विषय बन गया।