दुनिया में सुंदर दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, सर्जरी तक करवाते हैं पर आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने आपको भयंकर और कंकाल जैसा दिखने के लिए अपने चेहरे और शरीर के साथ बहुत ही अजीब काम कर डाला है और आगे तो उससे भी अजीब काम करने की सोच रह है।
2 of 8
- फोटो : Instagram
दरअसल इस व्यक्ति ने अपने आपको भद्दा दिखाने की चाहत में अपनी नाक, कान, जीभ और आइब्रो कटवा लिए तथा पूरे शरीर पर बहुत सारे डरावने टैटू गुदवा लिए हैं। अब कुछ लोग उसे स्टार समझते हैं तो कई उसे देखकर रास्ता बदल लेते हैं।
3 of 8
- फोटो : Instagram
कोलंबिया के 22 साल के एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज नाम के लड़के ने खोपड़ी जैसा दिखने के लिए अपने कान व नाक को कटवा लिए हैं। एरिक अब चाहता है कि उसके गुप्तांग को ही हटा दिया जाए। इस शख्स को बचपन से ही खोपड़ी से लगाव था, लेकिन इनका लगाव अब खुलकर सामने दिख रहा है। एरिक ने पूरे शरीर में कई सर्जरी करवा ली है।
4 of 8
- फोटो : FACEBOOK
पेशे से टैटू आर्टिस्ट का काम करने वाले एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज ने नया लुक पाने के बाद अपना नाम भी बदल कर कालका स्कल (खोपड़ी) रख लिया है। इस लुक के लिए उन्होंने अपनी नाक के आधे हिस्से को कटवा लिया और कानों के दोनों बाहरी हिस्से को कटवाकर तीखा बनाकर बाहर निकलवा लिया। कालका ने भद्दा दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कालका ने अपनी जीभ को दो हिस्सो में बंटवा लिया और एक पर नीला और दूसरे पर ग्रे रंग करवा लिया है। इंस्टाग्राम पर कालका स्कल के 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
5 of 8
- फोटो : Instagram
कालका ने अपनी आइब्रो को साफ करवा कर आंख के चारों तरफ काला रंग लगा लिया है। जिससे उसकी आंखें खोखली लगें। साथ ही कालका ने अपने दांतों को कंकाल के जैसे आकार में बदल लिया है। ताकि वह भूत जैसा दिखे।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : Instagram
कालका कहते हैं कि उन्हें यह लुक बचपन से ही पसंद था पर अपनी मां के डर से वह इस लुक को पा नहीं पा रहे थे। लेकिन कुछ साल पहले मां की मृत्यु हो जाने के बाद कालका ने यह भयंकर लुक अपनाया और अपने सपने को पूरा किया।
7 of 8
- फोटो : Instagram
अपने लुक को लेकर कालका कहते हैं कि अब लोग तरह-तरह का व्यवहार करने लगे हैं। इस डरावने लुक के लिए सोशल मीडिया पर कालका की आलोचना करते हुए उनका मजाक उड़ाया जा रहा है तो दूसरी ओर कई लोग उनके इस लुक को पसंद भी कर रहे हैं और उनको स्टार मानते हुए सेल्फी ले रहे हैं।
कालका ने अपने खोपड़ी वाले इस लुक को लेकर कहा की अपने शरीर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला होता है। व्यक्ति कैसा दिखना चाहता उसे लेकर लोगों को किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। कालका ने कहा कि जिस तरह महिलाएं अपनी ब्रेस्ट और बटक सर्जरी करवाती हैं उसी तरह मैंने यह सर्जरी कराई है क्योंकि मुझे ऐसा बनना पसंद था। कालका ने कहा है कि मुझे एक सामान्य इंसान से इतनी पहचान मेरे इसी लुक ने दिलवाई है।