students in class
टीएएल की वेबसाइट के मुताबिक लियू कंपनी में शामिल होने वाले पहले गणित शिक्षक थे जो 2005 में मिडिल स्कूल डिवीजन के निदेशक बने और बाद में शिक्षण और अनुसंधान विभाग, शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल और नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर का नेतृत्व किया। इस ग्रुप में उनके पास $ 1 बिलियन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, टीएएल के अन्य संस्थापक झांग बांगक्सिन का शुद्ध मूल्य 6.6 अरब डॉलर है। बता दें की भारत में भी शिक्षा का बाजार करोड़ों के खेल में बदल चुका है। जहां तमाम सरकारी से लेकर प्राइवेट नौकरीयों तक के फॉर्म भरवाने से लेकर उनकी परीक्षाओं की कोचिंग दिलवाने वाले समूह देशभर में काम कर रहे हैं, जिसमें दिल्ली का मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर, राजस्थान का कोटा के अलावा तमाम कोचिंग सेंटर और कंपनियां है जो छात्रों को प्रत्येक परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देती हैं।