एक मुहावरा है कि अल्ला मेहरबान तो गदहा पहलवान। किस्मत इंसान को क्या से क्या बना देती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ जब उसे सड़क पर पड़ा एक 20 डॉलर के एक नोट ने पलभर में करोड़पति बना दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सैन फ्रांसिको में रहने वाले ह्यूबर्ट टैंग वहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट खड़े थे इस दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़ी। सड़क पर 20 डॉलर (1355 रु.) का नोट पड़ा था।
टैंग ने आव देखा ना ताव उस नोट को उठा कर जेब में रख लिया।
विज्ञापन
3 of 5
एयरपोर्ट से टैंग सीधे एक लॉटरी की शॉप पर गए और उस 20 डॉलर के नोट से दो लॉटरी की टिकटें खरीदीं। लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि सड़क पर पड़ा वह नोट उसकी किस्मत बदल देगा।
4 of 5
टैंग ने खरीदे गए लॉटरी के टिकट को अपने दोस्त की मौजूदगी में स्क्रैच किया। टैंग ने इस लॉटरी से 10 लाख अमेरिकन डॉलर यानी साढ़े 6 करोड़ रुपए जीत गए। ये लॉटरी इस कंपनी की सबसे ज्यादा दी जाने वाली रकम थी।