इस घटना ने 'दोस्ती' जैसे पावन रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। अब लोग शायद दोस्त को घर बुलाने के बारे में 10 बार सोचेंगे। दरअसल, हुआ यूं एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बीवी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इसके लिए वह बीते कई दिनों से उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी कर रहा था। आरोपी ने महिला की कुछ तस्वीरें और विडियोज निकाल रखी थीं जिन्हें वह उसके पति को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाने की बात कह रहा था।