एक 'भयावह क्षण' जिसे शायद आपकी आंखें देख भी न पाएं, इस वीडियो में सामने आया है। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स ने फेसबुक लाइव कैमेरा ऑन कर दुनिया के सामने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
2 of 8
Ayhan Uzun
- फोटो : CEN
वीडियो में वह रोते हुए पहले अपनी मौत की वजह बयां करता है और फिर अचानक सिर पर बंदूक तान लेता है। अपने अंतिम शब्दों में वह कहता है 'अलविदा, मैं जा रहा हूँ, अपना अच्छी तरह से ख्याल रखना।' इसके बाद वह तीन तक गिनती गिनता है और अचानक ट्रिगर खींच लेता है।
विज्ञापन
3 of 8
Ayhan Uzun
- फोटो : CEN
पलभर में वह शख्स दुनिया के सामने खुद को खत्म कर लेता है। ताज्जुब इस बात पर होता है कि जब यह वीडियो लोग फेसबुक लाइव पर देख रहे थे तो वे इस पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे थे।
4 of 8
Ayhan Uzun
- फोटो : CEN
बता दें यह मामला तुर्की में सामने आया है। ऐसी घड़ी में हर कोई अपना दुख व्यक्त कर सकता है, लेकिन इन फेसबुक व्यूअर की प्रतिक्रिया जानकर आप चौंक जाएंगे। हालांकि बहुत से लोगों ने इस आदमी की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो इस लाइव वीडियो में 'Wow' की प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
demo
तुर्की के 54 वर्षीय अयान उजन ने अपनी मौत से पहले यह भयावह पल फिल्माया है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्ति अपनी बेटी की सगाई से नाराज था क्योंकि वह बिना पिता की मर्जी जाने शादी करने जा रही थी। फेसबुक लाइव के दौरान उसे देख रहे लोगों ने मैसेज भेजकर रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका।
विज्ञापन
6 of 8
Ayhan Uzun
घटना को लाइव देख रहे एक शख्स ने जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची युवक खुद को गोली मार चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के फेसबुक से ही एक सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है।
विज्ञापन
7 of 8
Ayhan Uzun
तु्र्की के रहने वाले 54 वर्षीय अयान उजन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैनें स्वंय ये फैसला लिया है। अब मेरे जीने का कोई मतलब नहीं है। मेरी बेटी ने सगाई कर ली और मुझे बताया भी नहीं। यहां तक की सगाई की जानकारी मुझे मेरी पत्नी से मिली। मेरे घर में मेरे ससुर ने मेरी जगह ले ली और बिना बताए मेरी बेटी की सगाई करा दी। किसी ने ये भी नहीं सोचा कि अभी उसका पिता जिंदा है इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं।