आजकल लगभग सभी लोगों पर फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम का भूत सवार हो रहा है। हर कोई अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर के ज्यादा से ज्यादा लाइक्स बटोरना चाहता है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसने फॉलोअर्स के चक्कर में कुछ ऐसा कर डाला जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 4
Jorden Tually नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। उन्होंने दुनिया की सबसे खतरनाक चट्टानों में से एक Yosemite National Park की चट्टान पर चढ़ाई की।
विज्ञापन
3 of 4
लेकिन यह कोई आम चढ़ाई नहीं थी। Jorden ने चट्टानों के किनारों पर खड़े हो कर सेल्फी वीडियो बनाई है। पूरी वीडियो में वह चट्टानों के एकदम मुहाने पर खड़े दिख रहे हैं। अगर उनका पैर फिसलता तो उनकी जान भी जा सकती थी।
वीडियो में उन्होंने अपने दोस्त से कहा भी कि, "शायद तुम मेरी मौत रिकॉर्ड कर रहे हो।" Jorden ने ये सब इसलिए किया ताकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ जाएं। इंस्टाग्राम पर उनके 45,000 फॉलोअर्स हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स की संख्या और बढ़े। देखें वीडियो