चीन में रहने वाले एक आदमी की गर्दन को देखकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं। उस आदमी का नाम 'वैंग जिंगजैंग' है जिसकी गर्दन हर दिन ही बढ़ती चली जा रही है। उसकी दर्दनाक कहानी जानकर आप भी दुखी हो जाएंगे।
विज्ञापन
जिराफ से भी लंबी है इस आदमी की गर्दन, दर्दभरी है कहानी
2 of 5
चीन के रहने वाले उस आदमी को करीब 13 साल पहले फैक्ट्री में मजदूरी करते हुए गले में चोट लग गई थी। जब उन्होंने अपनी गर्दन के दर्द को दूर करने का पारंपरिक तरीका अपनाया, तो उसका उल्टा ही असर हो गया। वैंग का गला दोगुने से ज्यादा फैल गया और उसका मांस लटकने लगा।
विज्ञापन
जिराफ से भी लंबी है इस आदमी की गर्दन, दर्दभरी है कहानी
3 of 5
अब ये एक बड़ा ट्यूमर बन चुका है, जिसमें वैंग को काफी दर्द होता है। साल 2004 में डॉक्टरों ने उस आदमी की होम्यो थेरेपी की थी, पर इससे फायदा होने के बदले नुकसान हो गया। पहले डॉक्टरों ने सोचा कि ये साधारण बीमारी है, जिस बीमारी में थायरॉयड सूज के बड़ा हो जाता है। लेकिन इसका अंजाम बहुत हद तक बुरा हो गया।
जिराफ से भी लंबी है इस आदमी की गर्दन, दर्दभरी है कहानी
4 of 5
बाद में पाया गया कि उस आदमी को 'लिपोमा' नाम का एक रोग है। जिस रोग में कंधे पर, गर्दन, सीने या हाथ पर एक मुलायम सी मोटी गांठ पड़ जाती है। ये कैंसरमुक्त ट्यूमर 100 में से 1 व्यक्ति में देखा जाता है।
जिराफ से भी लंबी है इस आदमी की गर्दन, दर्दभरी है कहानी
5 of 5
55 साल का वो व्यक्ति अब अपने इलाज के लिए लोगों की मदद मांग रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि पहले गले का फैट काट कर निकाला जाएगा और उसके बाद उसे बढ़ने से रोका जाएगा इसके इलाज के लिए 100,000 चीनी युवान यानि करीब 9.5 लाख रुपये लगेंगे।