फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 1.50 अरब निकालने सब्जी का थैला लेकर पहुंचा यह शख्स, सामने आया खबर का असली सच

Tue, 03 Apr 2018 07:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hapur Man
5० हजार रुपये बैंक से निकालकर घर तक लाने के लिए भी लोग इतनी एहतियात बरतते हैं कि चोर-लुटेरों को दूर से ही शक हो जाए। मगर एक दिलेर इंसान ऐसा है जो बैंक से अरबों रुपये निकलाने पहुंचा, वह भी सब्जी का थैला लेकर। यह मामला है उत्तर प्रदेश के हापुड़ का।
विज्ञापन

2 of 4
Hapur Man
दरअसल, एक शख्स पैसे निकालने बैंक पहुंचा। फॉर्म भरकर जब वह कैशियर के पास गया, तो बैंककर्मी के होश उड़ गए। उस शख्स ने निकासी राशि 1.50 अरब रुपये लिखी थी। जब बैंक कर्मी ने मना किया तो शख्स गाली-गलौज करने लगा। उसने बैंक के गार्ड से भी हाथापाई की।  
विज्ञापन

3 of 4
bank guard
वह शख्स लगातार कहता रहा कि वह एक फिल्म डायरेक्टर है और उसके अकाउंट में 5 अरब रुपये आए हैं। मामला बढ़ता देख बैंक मैनेजर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इस फॉर्म के मुताबिक शख्स का नाम मंगल सिंह है।
विज्ञापन

4 of 4
bank - फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही पुलिस ब्रांच पहुंची और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बैंक मैनेजर ने कहा कि आरोपी शख्स का खाता बैंक में है, मगर उसमें पैसा नहीं है। पुलिस ने बताया कि शख्स से पूछताछ की गई, वह दिमागी रूप से कमजोर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें