फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेटी के साथ किया ऐसा काम, कोर्ट ने सुनाई 160 साल की अजीबोगरीब सजा

Sun, 30 Sep 2018 10:24 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jail
इस मामले के बारे में जानकर आपका इंसानियत नाम की चीज से भरोसा ही उठ जाएगा। आपको यकीन नहीं होगा एक शख्स को 160 साल की सजा सुनाई गई है।इसका अपराध इतना बड़ा था कि कोर्ट ने इस सजा को भी उस शख्स के लिए छोटा समझा। शख्स को सुनाई गई सजा के पीछे एक ऐसी वजह है, जिसे जान आपकी रूह सिहर जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
aa
ये मामला अमेरिका के जॉर्जिया में सामने आया है। यहां राजधानी अटलांटा में एक शख्स ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसा घिनौना काम किया है जिसके बदले में कोर्ट ने उसे 160 साल की सजा सुनाई है। जी हां, इस दरिंदे ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। 34 वर्षीय दरिंदे ने मासूम के साथ करीब दस बार रेप किया। बच्ची के साथ यह सब 8 साल की उम्र से ही शुरू हो गया था। यह बच्ची उसकी अपनी गर्लफ्रेंड की बेटी है। 
विज्ञापन

3 of 6
aa
निकोलस डिओन नामक इस दरिंदे ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे 160 साल की अजीबो-गरीब सजा सुनाई। अदालत ने इस मामले को बेहद ही शर्मनाक बताते हुए टिप्पणी की कि रेप के इस संगीन मामले में निकोलस की भूमिका बेहद खतरनाक थी। 

4 of 6
aa
महज इतना ही नहीं कोर्ट ने ये भी कहा कि इस मामले को सुनने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा। ताज्जुब करने वाली बात ये है कि जांच पूरी होने के बाद इस जघन्य मामले की सुनवाई के बाद फैसला आने में दो साल का लंबा वक्त लग गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
aa
और आखिरकार कोर्ट ने शख्स को गुनहगार ठहराते हुए 160 साल की सजा का फरमान सुनाया। कोर्ट ने अपराधी के लिए 136 साल तक पेरोल न देने के लिए भी फैसला सुनाया।निकोलस को अब अपनी अंतिम सांस भी जेल की काल-कोठरी में लेनी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aa
जिस उम्र में बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया उस समय उसे मालूम तक नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। वह अपने साथ हुए कुकर्म को लेकर खामोश रही। अब वह बच्ची 13 साल की हो चुकी है। खेलने कूदने की उम्र में वह पिछले साल निकोलस के एक बच्चे को भी जन्म भी दे चुकी है। निकोलस के कुकर्म के बाद ही उसे गर्भ ठहर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें