फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के सिर में 8 इंच घुसा चाकू, फिर भी खुद बाइक चलाकर पहुंचा पुलिस के पास

Wed, 25 Jul 2018 11:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
knife in head
कितनी अजीब बात है। जहां इंसान के साथ ऐसी घटना हो जाने के बाद वह हिम्मत हारने लगता है, वहीं एक शख्स ने आखिरी समय तक हिम्मत नहीं हारी। जी हां, इस शख्स के साथ जो हुआ वह वाकयी हैरान कर देने वाला घटनाक्रम है। इसकी कहानी जानकर तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इसकी जान कैसे बच गई। 

 
विज्ञापन

2 of 4
knife in head
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये मामला चीन का है। यहां गुआंगझाऊ में रहने वाले एक शख्स पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके सिर में 8 इंच भीतर तक घुस गया था। इसके बावजूद भी पेशे से बाइक टैक्सी चलाने वाला क्यून करीब 20 मिनट तक खुद बाइक चलाकर पुलिस के पास पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
man
इसके बाद पुलिसवाले क्यून को लेकर हॉस्पिटल गए। क्यून को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान थे। उन्होंने क्यून का एक्स-रे किया, डॉक्टर्स के मुताबिक चाकू मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता था। हालांकि, करीब पांच घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टर्स चाकू को सिर से बाहर निकालने में कामयाब रहे। अब क्यून की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

4 of 4
man
क्यून ने होश में आने के बाद पुलिसवालों को हैरान कर देने वाली इस वारदात के बारे में बताया। उसने अपने बयान में कहा कि वह टैक्सी बाइक चलाता है। हमलावर के साथ उसका झगड़ा हो गया था। बात सिर्फ किराए को लेकर थी। जब क्यून ने उससे किराया मांगा तो उसने चाकू निकाल कर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें