जहां लोग खुद घोड़े की सवारी करना पसंद करते हैं वहीं इस शख्स ने अपने घोड़े के साथ जो किया वह बेहद चौंकाने वाला है। ये जानकर तो आपको भी आश्चर्य होगा। दरअसल, इस शख्स ने एक ऐसी कार बना डाली जिसमें उसका घोड़ा अब उसके साथ सवारी करता है। अब वह इस कार के जरिए अपने घोड़े को कहीं भी ले जा सकता है। क्यों जानकर सिर चकराने लगा न...
विज्ञापन
2 of 5
man with horse on bike
जी हां, ये सवारी है ही इतनी अजीबोगरीब...जिन लोगों को अपने पालतू जानवर को कई किलोमीटर का फांसला तय करके उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पड़ता है उनके लिए ये तरीका बेहद कारगर है। बड़े जानवर भारी-भरकम होने की वजह से किसी आम गाड़ी में लाने ले जाने काफी मुश्किल हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही हैरान कर देने वाली इस 'घोड़ा कार' के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
horse with man on bike
दरअसल, एक इडाहो रांचर ने अपने मोटरसाइकिल के साइड में एक कार बनाई है जिसमें खड़ा करके वह अपने घोड़े को एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है। इस शख्स ने अपने घोड़े के लिए खुद इस सवारी को तैयार किया है। इसमें बैठकर वह बहुत तेजी से जाता है।
4 of 5
horse
बता दें आप वीडियो में देख सकते है कि पर्किन्स नाम के जिस व्यक्ति ने इस मोटरसाइकिल के बराबर में कार बनाई है। उस कार का लुफ्त एक घोड़ा कैसे ले रहा है। वीडियो में आप आसानी से देख सकते है कि फर्राटा भर रही मोटरसाइकिल के साथ घोड़ा कितने आराम से उसके साथ जुड़ी कार में खड़ा होकर साथ सफर कर रहा है। ये वीडियो पर्किन्स की पत्नी ने बनाया है।
पर्किन्स की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने घोड़े के लिए ये कार बनाई है और इस कार को बनाने का फैसला उसने एक साल पहले किया था ताकि वह घोड़े को अपने साथ घुमा फिरा सके।