फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की आखिरी इच्छा थी BMW कार, बेटे ने खर्च किए लाखों, फिर जो किया वो दिल दहला देगा

Thu, 14 Jun 2018 09:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
coffin in car
ऐसा वाकया आपने शायद ही कहीं सुना या देखा होगा। एक शख्स ने अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ ऐसा किया कि जानकर सन्न रह जाएंगे। शायद आप इस बात पर यकीन न करें कि एक शख्स ने ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू कार खरीदी और उसमें अपने पिता को दफनाया है... 
विज्ञापन

2 of 7
Man Bury BMW Car with father dead body
आज के समय में क्या कोई बेटा ऐसा कर सकता है..? इस शख्स को देखिए 66 हजार डॉलर यानी तकरीबन 60 लाख रुपए खर्च करके इस आदमी ने ब्रैंड न्यू बीएमडब्लयू कार खरीदी और अपने पिता का किया वादा निभाया। ये वादा पिता के जिंदा रहते किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
Man Bury BMW Car with father dead body
नाइजीरिया के अजुबुईक नामक शख्स ने अपने पिता के लिए कार खरीदी थी ताकि उन्हें वह उसमें सवारी करा सके लेकिन इससे पहले ही पिता की मौत हो गई।  इस घटना पर अजुबुईक इतना दुखी हुए कि उन्होंने अपना वादा पूरा करने के लिए अपनी पिता को बीएमडब्ल्यू कार में ही दफनाने का फैसला किया।

4 of 7
Man Bury BMW Car with father dead body
सामने आई तस्वीरो में ब्लैक सूट पहने कई लोग बीएमडब्ल्यू कार को जमीन में दफना रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इन तस्वीरों को लेकर गुस्सा जाहिर किया और इसे पैसे की बर्बादी बताया है।
विज्ञापन

5 of 7
social media user comment
वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि अगर आपके पास पैसा है तो पेरेंट्स के लिए कार खरीदने में कुछ गलत नहीं, लेकिन ये बेवकूफी और दिखावे से भरा है। बता दें ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी शख्स ने ऐसा कारनामा किया है। जून के शुरूआत में एक चीनी आदमी को उसके परिवार ने चांदी के ग्रे सेडान में दफनाया था। जो उनके पास पिछले एक दशक से था।
 
विज्ञापन

6 of 7
car buried
अंतिम संस्कार सुर्खियों में छाया हुआ था जब एनुगु नामक शख्स ने अपनी मां को ब्रैंड न्यू 'हमर' में दफनाया था। 2015 में ही चीन में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसकी पसंदीदा कार में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car
इस तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में लिखा कुछ यूजर्स ने लिखा था कि मुझे नहीं लगता कि यह कब्र अब अपनी जगह पर सही सलामत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें