फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई फोन की कीमत में जब कंपनी ने निकाली ये टी शर्ट, देखिए लोगों ने कैसे ले लिए मजे

Thu, 31 May 2018 08:18 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shirt
वो जमाना आ गया है जब एक टी शर्ट स्मार्टफोन की कीमत में बाजार में बिकने लगी है। यहां आप ये समझने की भूल तो मत ही कीजिए कि फोन सस्ते हो गए हैं। दरअसल, महंगाई के दौर में कपड़ों के दाम हद से से ज्यादा बढ़ रहे हैं जनाब... 
विज्ञापन

2 of 4
shirt
अब इस कंपनी की टी-शर्ट को ही ले लो। कहने को टी-शर्ट है लेकिन कीमत 1290 डॉलर यानी तकरीबन 87 हजार रुपए है। सुनकर चौंक गए न... जी हां यह टी-शर्ट स्पेन की एक मशहूर ब्रैंड कंपनी ने बनाई है, जिसका नाम 'बेलनसियागा' है।
विज्ञापन

3 of 4
shirt
फिलहाल, कंपनी अपनी इस टीशर्ट की कीमत को लेकर इंटरनेट पर ट्रोल हो गई है। लोग ट्विटर पर मजाक बना रहे हैं कि क्या ये टी-शर्ट पहनकर इंसान को चार हाथ निकल आएंगे या इस टी-शर्ट को पहनने पर डेडपूल फिल्म के हीरो जैसी कभी न मरने की शक्ति मिल जाएगी..?
विज्ञापन

4 of 4
screenshot
टी-शर्ट के चलते कंपनी की काफी छीछालेदर हो रही है। वास्तव में देखा जाए तो इस टी शर्ट की कीमत आईफोन की कीमत के बराबर है। सिर्फ इतना ही नहीं आप इस कंपनी की साइट पर जाकर इसके कपड़े देखना चाहेंगे तो आपको स्क्रीन तीरछी नजर आएगी। जी हां, कुछ इसी तरह जैसा कि आप ऊपर तस्वीर में देख पा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें