बुरी नजर से बचने के लिए अक्सर लोग अपनी दुकानों और घरों के बाहर नींबू-मिर्ची बांधकर लटका देते हैं। आज के समय में ऐसे बहुत से लोग आपको देखने को मिल जाएंगे जो प्रतिदिन ऐसा करते हैं। मानों यह उनकी आदत में शुमार हो गया हो। इसके बिना उनका धंधा नहीं जमेगा। जी हां, मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। वहीं पढ़े-लिखे हुए लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन तब क्या हो जब पढ़े-लिखे मंत्री के घर आपको यह नजारा देखने को मिल जाए..?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
tej pratap wedding
जी हां, हम बात कर रहे है भारतीय राजनीति के फेमस नेता लालू प्रसाद यादव की। हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आवास के मुख्यद्वार पर भी नींबू-मिर्ची टांगी गई है। और सुनिए, यहां एक नींबू या चंद मिर्च में बात नहीं बनी। नजर से बचने के लिए नेताजी के घर के पूरे द्वार को ही नींबू मिर्च से पाट दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके घर आने वाली नई-नवेली बहू को बुरी नजर से बचाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 6
lalu's sons wedding
गौरतलब हो लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी होने जा रही है। शादी की तारीख 12 मई है। इसलिए पूरे घर को फूलों से सजाया गया है जबकि घर के मुख्यद्वार को नींबू-मिर्ची से सजाया गया है। है न ताज्जुब करने वाली बात।
4 of 6
nimbu mirchi
आपकी जानकारी के लिए बता दें लालू प्रसाद का घर 10 सर्कुलर रोड स्थित है। आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की परेशनी नहीं हो, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन हर आने वाले मेहमान की नजर जब नीबू-मिर्ची पर पड़ती है तो उनके रिएक्शन भी गजब के मिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
sweets preparing for wedding
ऐसे में लालू के घर नींबू-मिर्ची मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब इन्हें सजाया ही ऐसे ढंग से गया है कि वह भी आकर्षक लग रहा है। फूलों के साथ-साथ जगह-जगह नींबू-मिर्ची... शादी की तैयारियों में आवास को सजाने-संवारने में लगे मजदूर टोकरी में नींबू- मिर्ची लेकर लगाते दिखे।
गौरतलब हो चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को तीन दिन की पैरोल पर पटना पहुंचे हैं और शादी की तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं। उन्हें कोर्ट से भी छह सप्ताह की जमानत मिल गई है। बता दें लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्य राय से हो रही है।