चीन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले फर्जी तरीके से अपनी ही मौत की खबर फैला दी लेकिन बाद में उसे अफवाह फैलाने का जो खामियाजा भुगतना पड़ा उसके बारे में जानकर कोई भी ऐसा करने के बारे में 100 बार सोचेगा। दरअसल, शख्स ने दिमाग लगाते हुए एक बीमा कम्पनी से 1 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम की राशी निकलवानी चाही। इसके लिए उसने एक झूठमूठ की कहानी घढ़ दी। एक फर्जी कार हादसे में उसने खुद की मौत की झूठी खबर फैला दी। इतना ही नहीं उसने इस बात को अपनी पत्नी से भी छुपाए रखा, लेकिन पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी को बहुत गहरा सदमा पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
policy
सदमे के कारण महिला खुद को न संभाल पाई और अपने दोनों बच्चों समेत बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। जब यह बात सामने आई कि महिला का पति, जिसके लिए उसने अपने बच्चों समेत जान दे दी वो अभी जीवित है तो पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 34 साल के 'हे' ने कथित तौर पर लाभार्थी के रूप में अपनी पत्नी के साथ $ 200,000 की बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें कंपनी के साथ यह करार हुआ था कि यदि उसकी मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
couple
बीते महीने शख्स ने बीमा क्लेम के पैसे पाने के लिए प्लान बनाया और अपनी कार को एक नदी में फेंक दिया। गाड़ी को उसने बड़ी ही सफाई से ठिकाने लगाया था, जिसके बाद पुलिस को भी यही लगे कि शख्स पानी में बह गया।इस प्रकरण में 34 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को सिन्हुआ काउंटी, हुनान प्रांत में पुलिस में सौंप दिया है। जहां अभी उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने जब शख्स से पूछा कि उसने अपनी मौत को कैसे प्रूव किया..? तो वह बोला कि उसने एक बॉडी किराए पर ली थी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
31 वर्षीय महिला ने अपने आपको और अपने दो बच्चों को मार डाला। महिला ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के बारे में लिखा था कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका पति उसे यू छोड़कर चला जाएगा। वह अभी और अपने परिवार को एक साथ रहना चाहती थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, नोट में महिला ने लिखा कि उसका पति कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा था। इसके लिए उसका पति उसे दोषी ठहराता था। उसका कहना था की वह बहुत खर्चा करती है। महिला को ये नहीं पता था कि इस बात पर उसका पति उसे यूं छोड़कर चला जाएगा। इस बात से दुखी होकर महिला ने अपने बच्चों समेत मौत को गले लगा लिया। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद शख्स खुद पुलिस के सामने चला आया और उसने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला चीन को सोशल मीडिया साइट वेबो पर छाया हुआ है। अभी तक 29 मिलियन लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।