शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है यह जानते हुए भी दुनिया में भारी संख्या में लोग इसका सेवन करते हैं। बाजार में शराब कई तरह की शराब मिलती हैं। देसी से शुरू होता सिलसिला रम, विस्की, चूलईया, महुआ, ब्रांडी, जीन, हंडिया और बीयर पर जाकर भी नहीं रुकता है। दुनिया में तमाम अजीबो-गरीब शराब भी मिलती हैं। मजे की बात यह है कि इसके सेवन और बिक्री के पीछे तर्क भी अजीबो गरीब दिए जाते हैं।