फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ये एप खोलेगा दवाइयों का राज, चुटकियों में पता चलेगा असली-नकली का फर्क

Tue, 31 Jul 2018 01:29 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
app for medicine
अगर आप किसी दवा की दुकान पर दवा लेने जाते हैं तो कई बार ऐसा हुआ होगा जब आपको ये लगा हो कि आपको दुकानदार ने ठग लिया है। दरअसल, दवाओं की कीमतों को  लेकर ग्राहकों के मन में हमेशा शंका रहती है। आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Medicine
दरअसल, मार्केट में एक नया एप आ गया है जिसके जरिए ग्राहकों की इस समस्या का हल निकाले जाने की कोशिश की जाएगी। बता दें इस ऐप को 12 दिंसबर 2017 को अपडेट किया गया था। इस ऐप का करंट वर्जन 1.0.0 है। लेकिन एंड्रॉयड के 4.1 या उससे ऊपर के वर्जन में ही यह एप काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह एप आपको ये बताने में भी मदद करेगा कि दवाई असली है या नकली। जी हां, तो अब आपकी बहुत सारी मुश्किलों को चुटकियों में दूर कर देगा ये एप। किसी एक्सपर्ट से दवाओं के रेट जानने की बजाए अब एक एक्सपर्ट सदैव आपकी जेब में आपके साथ मौजूद रहेगा।  

 
विज्ञापन

3 of 5
Medicine app
आप ये सोच रहे होंगे ने कि कैसे किसी दवाई की जांच की जा सकती है। यह दवाई असली है या फिर नकली है। दरअसल, बढ़ती टेक्नॉलोजी इसमें साथ दे रही है। गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसी ऐप मौजूद है जो आपको इसकी जानकारी देगी। इस ऐप का नाम 'Drug Safe Communities & Client Portal' है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ड्रगसेफ ऐप को तीन कॉलेज छात्रों ने मिलकर तैयार किया है। ये तीनों इंजीनियरिंग स्टूडेंट बताए जाते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इस ऐप के लिए छात्रों को 15,000 डॉलर का इनाम भी दिया है।
 

4 of 5
Medicine
चिद्रूप आई, प्रतीक महापात्र और श्रीहरी एचएस की जोड़ी ने इस एप को बनाया है। एप को गूगल पर 4 स्टार की रेटिंग मिली है। इसे ड्रग-सेफ कम्यूनिटीज ने ऑफर किया है। ड्रग-सेफ कम्यूनिटीज स्क्रीनिंग, डेटा एंड ऑर्डरिंग ऐप दोनों क्लाइंट और डीएससी टीम के लिए डिजाइन किया गया है। एक बार ड्रग-सेफ कम्यूनिटी के साथ उनके व्यापार की स्थापना हो जाने के बाद ग्राहक लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stress
सेटअप के बाद कंपनी डेटा को एक सुरक्षित पोर्टल के माध्यम से देखा जा सकता है। सीआरएम, इनवॉइसिंग सहित सिस्टम पर सेटअप करने के बाद डीएससी टीम का एक पूर्ण सुरक्षित व्यापार पोर्टल है। इसके अलावा आप इसी एप के बूते नकली दवाओं की शिकायत भी कर सकते हैं। ड्रगसेफ ऐप दवाओं के कंपोजिशन की जांच करता है और मिनटों में बता देता है कि वह दवा असली है या नकली। इस ऐप के जरिए ये भी पता लगाया जा सकता है कि किसी खास दवा को कौन सी कंपनी बनाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें