फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें श्रीदेवी की डेडबॉडी के नाम पर वायरल हो रही तस्वीर का सच

Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
इन दिनों सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के नाम पर एक तस्वीर व वीडियो वायरल हो रहा है। ज्ञात हो बीते शनिवार को श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी। इसके चंद घंटों बाद ही पहले एक तस्वीर वायरल हुई और फिर सामने आया एक हैरान कर देने वाला वीडियो। 
 
आम लोग तो इस वायरल गेम को नहीं समझ पाए लेकिन खबरिया चैनलों का क्या? जल्द से जल्द खबर दिखाने की होड़ में लगे कुछ समाचार चैनलों ने तो इस तस्वीर को लेकर यह तक कहा कि ये श्रीदेवी का शव है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
दरअसल, यह वायरल रोग है ही इतना बुरा... नतीजा आपके सामने है। बिना पड़ताल किए तस्वीर के माध्यम से पूरे देश में एक गलत मैसेज प्रसारित कर दिया गया।    

ऐसा नहीं है कि हम इस खबर के माध्यम से पूरे मीडिया जगत को दोषी ठहरा रहे हों। कुछ मीडिया संस्थान ऐसे भी हैं जो खबरों की तह तक जाते हैं और लोगों के सामने सच लाते हैं। 

इसी तस्वीर की अगर बात करें तो एक मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि यह तस्वीर श्रीदेवी की नहीं बल्कि मलयालम एक्ट्रेस कल्पना की है। यही नहीं रिपोर्ट में तस्वीर के वे सारे पहलू बयां किए गए हैं जिससे यह साफ होता है कि यह तस्वीर श्रीदेवी की नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
demo
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि कल्पना की मौत पिछले साल हार्ट अटैक से हुई थी। आप गूगल पर सर्च करेंगे तो इस वायरल तस्वीर जैसी हूबहू शव की तस्वीर आपको आसानी से देखने को मिल जाएगी। कल्पना की मौत की खबर में भी यही फोटो लगा है। 

ये अकेली तस्वीर नहीं है। ऐसी और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है। कुछ तस्वीरें साइड से ली गई हैं, तो कुछ सामने से, हर तस्वीर एक ही डेडबॉडी की है, और अलग अलग बेवसाइट्स में इन तस्वीरों को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बताया जा रहा है।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और यूट्यूब पर लोगों ने इन तस्वीरों को शेयर किया है।

 

4 of 5
demo
सोशल मीडिया पर अफवाहों के बाजार में तस्वीर के बाद एक वीडियो भी सामने आया, जिसे श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का वीडियो बताकर परोसा गया। इस वीडियो पर लोगों ने आंख मूंदकर यकीन कर लिया और एक दूसरे को खूब शेयर भी किया। 

वीडियो में बोनी कपूर, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ पूरा परिवार शोक में डूबा नजर आ रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर मौजूद हैं।

वीडियो में सभी पार्थिव शरीर पर फूल और मालाएं चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोग बोनी कपूर से मिल रहे हैं। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
यही नहीं वीडियो में श्मशान घाट की तस्वीरें भी हैं और इसमें जलती हुई चिता को भी दिखाया गया है लेकिन एकबार भी शव का चेहरा नजर नहीं आया है।

इस वीडियो को श्रीदेवी के शव के अंतिम संस्कार का असली वीडियो बताकर वायरल किया गया लेकिन हकीकत यह है कि जिस समय यह वीडियो लोगों के मोबाइल स्क्रीन पर तैर रहा था तब श्रीदेवी का शव दुबई में ही था। 

रिपोर्ट की मानें तो यह वीडियो बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का वीडियो बताया गया है।   

देखें यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें